scorecardresearch
 

IPL फाइनल में कहां हुई GT से चूक, कौन था RCB के खिलाफ विलेन? कप्तान शुभमन गिल ने सब बता द‍िया

IPL 2026 फाइनल में RCB से हार के बाद गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने माना कि टीम शुरुआती विकेट गंवाने के कारण मैच में लय नहीं बना सकी. गिल के अनुसार 180-190 रन का स्कोर मुकाबले को बराबरी पर ला सकता था. उन्होंने पावरप्ले में ज्यादा रन लुटाने और बल्लेबाजी में गति नहीं पकड़ पाने को हार की बड़ी वजह बताया.

Advertisement
X
20 रन पड़े भारी, पावरप्ले में फिसली GT... गिल ने बताई आईपीएल फाइनल में हार की असली कहानी (Photo: PTI)
20 रन पड़े भारी, पावरप्ले में फिसली GT... गिल ने बताई आईपीएल फाइनल में हार की असली कहानी (Photo: PTI)

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों पांच विकेट से मिली हार के बाद गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान शुभमन गिल ने खुलकर बताया कि उनकी टीम कहां पिछड़ गई. गिल का मानना है कि शुरुआती झटकों ने गुजरात की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और टीम कभी भी मैच में लय हासिल नहीं कर सकी.

फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स की मजबूत मानी जाने वाली टॉप-3 बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही. कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर तीनों ही 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके. इसके बाद मध्यक्रम भी कोई बड़ा योगदान नहीं दे पाया और टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 155 रन ही बना सकी.

मैच के बाद गिल ने कहा कि यदि उनकी टीम 180 से 190 रन के आसपास पहुंच जाती तो मुकाबला कहीं ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो सकता था. ग‍िल ने कहा- अगर हम 180-190 रन तक पहुंच जाते तो यह अच्छा मैच होता. पिच थोड़ी दो गति वाली थी, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं. शुरुआती तीन-चार ओवर में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल रही थी. हमने जल्दी विकेट गंवा दिए और उसके बाद बीच के ओवरों में मोमेंटम पूरी तरह खो दिया. 

Advertisement

गिल ने माना कि बल्लेबाजी में गति नहीं पकड़ पाने की कीमत टीम को फाइनल में चुकानी पड़ी. हालांकि उनका मानना था कि 155-160 रन के स्कोर के बावजूद मैच में वापसी संभव थी, अगर गेंदबाज शुरुआती विकेट निकाल लेते.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Final, Stats-Records: RCB की विराट जीत में बने दनादन कीर्त‍िमान, किंग कोहली की दहाड़ के आगे गुजरात बनी मेमना

उन्होंने कहा- हमें पता था कि हम फाइनल खेल रहे हैं. 150-160 रन भी ऐसे मैच में लड़ने लायक स्कोर हो सकता है. अगर पावरप्ले में एक-दो विकेट मिल जाते तो हम मुकाबले में बने रह सकते थे. 
यह भी पढ़ें: RCB vs GT, IPL Final: ना स्विंग, ना स्लोअर... RCB की इस रणनीति ने GT का IPL फाइनल में किया गेम ओवर, कोहली ने किया अंत‍िम प्रहार

लेकिन गुजरात की उम्मीदों पर उस समय पानी फिर गया जब विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने RCB को धमाकेदार शुरुआत दिला दी. बेंगलुरु ने पावरप्ले के भीतर ही 62 रन जोड़ दिए, जिससे लक्ष्य का दबाव लगभग खत्म हो गया.
यह भी पढ़ें: IPL फाइनल के बाद गुजरात टाइटन्स की बस में धुआं, सभी खिलाड़ी सुरक्षित

गिल ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने शुरुआती ओवरों में जरूरत से ज्यादा रन दे दिए. उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में 15-20 रन ज्यादा दे दिए. अगर हम उन्हें 50-55 रन तक रोक लेते तो हमारे पास मौका बना रहता. लेकिन वे शुरुआती ओवरों में मैच से दूर निकल गए. 

Advertisement

फाइनल में हार के बावजूद गिल ने पूरे सीजन में टीम के प्रदर्शन की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि गुजरात टाइटन्स टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी इकाइयों में से एक रही.

यह भी पढ़ें: IPL Final 2026: चेज मास्टर कोहली का कमाल, रसिक-भुवी की धार, RCB ने ऐसे लिखी आईपीएल फाइनल में जीत की कहानी

गिल ने कहा- हम टूर्नामेंट की सबसे अच्छी गेंदबाजी टीमों में से एक थे. शुरुआती दो मैच हारने के बाद जिस तरह हमने वापसी की, वह शानदार था. हम लगातार खुद को चुनौती देते रहे, छोटी-छोटी चीजों में सुधार करते रहे और बेहतर बनने की कोशिश करते रहे. 

ग‍िल ने बताया क्यों हैं उन्हें GT पर गर्व?
उन्होंने आगे कहा कि ट्रॉफी नहीं जीत पाने का दुख जरूर है, लेकिन टीम के अभियान पर उन्हें गर्व है. गुजरात के कप्तान ने कहा- मैं पूरे अभियान से काफी खुश हूं. हम फिनिश लाइन पार नहीं कर सके, लेकिन सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है. सच कहूं तो अगर हम ट्रॉफी जीत भी जाते, तब भी कुछ ऐसे क्षेत्र थे जिन पर हमें एक टीम के रूप में काम करना था. फाइनल के बाद शुभमन गिल ने उपविजेता कप्तान के रूप में 12.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का चेक भी प्राप्त किया. हालांकि ट्रॉफी से चूकने की निराशा उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement