कार्डिफ वनडे में गुरुवार को भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई. मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने स्वीकार किया कि टीम मजबूत स्थिति में होने के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं बना सकी.
गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा- ईमानदारी से कहूं तो यह काफी निराशाजनक रहा. 25 ओवर के बाद हमें लगा था कि हम 300-310 रन तक पहुंच जाएंगे, लेकिन मिडिल ओवर्स में हमने बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG, 2nd ODI Highlights: कार्डिफ वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-1 की बराबरी, जो रूट ने खेली मैच जिताऊ पारी
भारत एक समय 32 ओवर में 178/3 के स्कोर पर था, लेकिन इसके बाद पूरी टीम 44 ओवर में 233 रन पर सिमट गई. कप्तान ने लोअर मिडिल ऑर्डर से ज्यादा उम्मीद जताते हुए कहा कि टेलेंडर्स से ज्यादा रन की उम्मीद नहीं की जा सकती, लेकिन लोअर मिडिल ऑर्डर को शुरुआती बढ़त का फायदा उठाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि आगे टीम छोटी-छोटी साझेदारियां बनाने पर फोकस करेगी.
अपने विकेट पर गिल ने कहा कि कवर पर सीधा कैच देना किसी भी बल्लेबाज के लिए निराशाजनक होता है. वॉशिंगटन सुंदर की चोट पर गिल ने कहा कि वह टीम के अहम खिलाड़ी हैं.
England win the second ODI by 4 wickets.#TeamIndia's focus now shifts to the series decider on Sunday.
— BCCI (@BCCI) July 16, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/2Z0BQOPWjC #ENGvIND pic.twitter.com/CfyMZuZ71Y
बल्लेबाजी के दौरान चोट लगने के बाद गेंदबाजी संयोजन बदलना पड़ा और मुख्य गेंदबाजों से लगातार ओवर कराने पड़े. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि इससे बहुत बड़ा फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिल रही थी.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: कोहली-श्रेयस लड़े, बाकी बिखरे...फिर रूट बने कहर, कार्डिफ ODI मे रहे हार के 5 बड़े कारण
जो रूट की नाबाद 99 रन की मैच जिताऊ पारी पर गिल ने कहा- अगर हमारे पास 300 रन होते तो रन रेट 5.5-6 प्रति ओवर रहता और शायद हम उन पर दबाव बना सकते थे. लेकिन 240 के आसपास के लक्ष्य का पीछा करना जो रूट जैसे बल्लेबाज के लिए आसान होता है. वह ऐसे लक्ष्यों का पीछा करने के मास्टर हैं और हम उनसे कोई गलती नहीं करा सके.
कुल मिलाकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भारतीय टीम की हार की कहनी 5 पॉइंट में समझा दी.