भारत की टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की किस्मत टॉस के दौरान लगातार उनका साथ दे रही है. इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में आयोजित तीसरे टी20 मुकाबले में भी श्रेयस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
इसके साथ ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में लगातार पांचवां टॉस जीत लिया है. इस उपलब्धि के साथ श्रेयस अय्यर ने रोहित शर्मा (फरवरी 2020 से फरवरी 2022) के लगातार पांच टॉस जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने का रिकॉर्ड अब भी एमएस धोनी के नाम है. उन्होंने मई 2010 से फरवरी 2012 के बीच लगातार 7 टॉस जीते थे.
🚨 Toss 🚨#TeamIndia have won the toss and elected to bowl first at Trent Bridge.
Updates ▶️ https://t.co/jan4S8zsaV#ENGvIND pic.twitter.com/ptcxBFxRP5— BCCI (@BCCI) July 7, 2026
इस सूची में दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने अगस्त से दिसंबर 2019 के बीच लगातार 6 टॉस अपने नाम किए थे. अगर श्रेयस अय्यर अगला टी20 इंटरनेशनल टॉस भी जीतते हैं, तो वह विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. वहीं लगातार दो और टॉस जीतने पर वह एमएस धोनी के सर्वकालिक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2027: एशिया कप की तारीख आई सामने, अबकी बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, कौन है मेजबान देश?
#TeamIndia's Playing XI that will take the field at Trent Bridge 🙌
— BCCI (@BCCI) July 7, 2026
Updates ▶️ https://t.co/jan4S8zsaV#ENGvIND pic.twitter.com/pd7i9lmmko
भारत के कप्तानों द्वारा टी20I में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीत
7- एमएस धोनी (मई 2010- फरवरी 2012)
6- विराट कोहली (अगस्त 2019- दिसंबर 2019)
5- रोहित शर्मा (फरवरी 2020- फरवरी 2022)
5- एमएस धोनी (सितंबर 2007)
5*- श्रेयस अय्यर (जून 2026- जुलाई 2026)