scorecardresearch
 

झारखंड के रामगढ़ में बड़ा हादसा, प्लांट के कंट्रोल रूम में लगी आग, 3 इंजीनियरों की गई जान

झारखंड के रामगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.

Advertisement
X
 मृतकों में तीन इंजीनियर शामिल हैं. (Photo: Representational)
मृतकों में तीन इंजीनियर शामिल हैं. (Photo: Representational)

झारखंड के रामगढ़ जिले के हेहल स्थित एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस हादसे में कई मजदूर झुलस गए. वहीं, घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, मृतकों में तीनों इंजीनियर शामिल हैं. यह हादसा मां छिन्नमस्तिके प्लांट में हुआ. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: कनाडा के गुरुद्वारे में हमला, शख्स ने स्क्रू ड्राइवर से किया ताबड़तोड़ अटैक, 2 जख्मी

कुछ दिन पहले दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में भी आगजनी की एक घटना सामने आई थी. एक ट्रक में सिलेंडर लोड थे, जिनमें ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई. पुलिस ने जानकारी दी थी कि CNG पंप पर जब रिफिलिंग हो रही थी, तभी यह ब्लास्ट हुआ था.

इस हादसे में कुछ लोगों के मौत की जानकारी मिली थी. पुलिस के मुताबिक, पंप पर जो शख्स CNG रिफिल कर रहा था, धमाके में उसकी जान चली गई. घटना की दोपहर 3 बजकर 46 मिनट पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची.

Advertisement

डीसीपी के अनुसार, इस धमाके में कई लोग बुरी तरह घायल हुए थे. घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया. इस घटना के बाद कई लोगों की हालत नाजुक बताई गई थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement