scorecardresearch
 

IPL 2026: श्रेयस अय्यर को 'असंभव' शब्द से नफरत, बताया- पंजाब किंग्स की सफलता का सीक्रेट

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है. उनकी निडर सोच, दबाव में शांत रहने की क्षमता और रिकी पोंटिंग के साथ मजबूत साझेदारी ने टीम को टाइटल कंटेंडर बना दिया है. पंजाब को इस सीजन अबतक एक मैच में भी हार नहीं मिली है.

Advertisement
X
आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Photo: ITG)
आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Photo: ITG)

IPL 2026 में श्रेयस अय्यर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम भी जलवा बिखेर रही है. कप्तान के तौर पर उनका निडर रवैया और दबाव के पलों में स्पष्ट सोच ने फ्रेंचाइज़ी को खिताब दावेदार में बदल दिया है. जो टीम पहले लगातार अंडरअचीवर मानी जाती थी, वही पंजाब किंग्स इस सीजन एक सधी हुई और मजबूत यूनिट की तरह दिख रही है. अय्यर बल्लेबाज़ और कप्तान दोनों भूमिकाओं में आगे से नेतृत्व कर रहे हैं. 

‘इम्पॉसिबल सुनना पसंद नहीं’

JioHotstar के शो ‘Believe’ में अय्यर ने अपनी टीम और कप्तानी पर खुलकर बातचीत की. अय्यर ने कहा कि मुझे असंभव शब्द सुनना पसंद नहीं है. उन्होंने कहा कि जब आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हैं, तो आप अपने माइंडसेट में बहुत स्पष्ट हो सकते हैं और निर्णायक फैसले ले सकते हैं. अय्यर ने कहा कि आखिरी गेंद डाले जाने तक मैच खत्म नहीं होता. मेरे लिए जीत ही सब कुछ है.

अय्यर की यही स्पष्टता पंजाब के प्रदर्शन में नजर आई है, खासकर उन मुश्किल मौकों पर जहां उन्होंने अक्सर मैच खत्म करने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है. दबाव में शांत रहना और अपने फैसलों पर भरोसा करना. इसी ने टीम को उन अहम पलों में मजबूत बनाया है, जहां पहले वह लड़खड़ा जाती थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: MI vs PBKS: श्रेयस अय्यर ने हवा में छलांग लगाकर लपका ऐसा कैच, रोहित-सूर्या रह गए सन्न, VIDEO

पोंटिंग के साथ मजबूत साझेदारी

पंजाब के बदलाव में हेड कोच Ricky Ponting की भी अहम भूमिका रही है. अय्यर की ऑन-फील्ड लीडरशिप और पोंटिंग की रणनीति ने मिलकर टीम को आत्मविश्वास से भर दिया है. इस जोड़ी ने टीम में निडर क्रिकेट की सोच डाली है, जिससे खिलाड़ी खुलकर खेल पा रहे हैं और साथ ही अनुशासन भी बनाए हुए हैं.

शानदार शुरुआत के बावजूद अय्यर आगे की चुनौतियों को लेकर सतर्क हैं. Punjab Kings उन कुछ टीमों में शामिल है, जिसने अब तक IPL खिताब नहीं जीता है. Lucknow Super Giants और Delhi Capitals भी इस सूची में हैं. प्लेऑफ तक का सफर अभी लंबा है, और LSG के खिलाफ मुकाबले में पंजाब अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement