scorecardresearch
 

भारत के साथ मैच से पहले ही PAK कप्तान ने मान ली हार? इतिहास, हैंडशेक का बताने लगे बहाना

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा है कि भारत-पाक मैच क्रिकेट की भावना से खेला जाना चाहिए और उनकी टीम हैंडशेक के लिए तैयार है, लेकिन फैसला भारत को करना है. उन्होंने उस्मान तारिक को लेकर मीडिया की अति-उत्सुकता पर भी टिप्पणी की और कहा कि टीम श्रीलंका की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है.

Advertisement
X
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (Photo: ITG)
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (Photo: ITG)

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत-पाक मैच क्रिकेट की भावना के अनुरूप खेला जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि टॉस के समय या मैच के बाद हैंडशेक होगा या नहीं, इसका फैसला भारत को करना है.

रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले महामुकाबले से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान आगा ने कहा, क्रिकेट खेल की भावना से खेला जाना चाहिए. मेरी व्यक्तिगत राय ज्यादा मायने नहीं रखती, लेकिन क्रिकेट वैसे ही खेला जाना चाहिए जैसे हमेशा खेला जाता है. अब यह उन पर निर्भर करता है कि वे क्या करना चाहते हैं.

उस्मान तारिक पर क्या बोले आगा

पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर भी सलमान आगा ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि टीम में सभी खिलाड़ी बराबर हैं और मीडिया ने तारिक को जरूरत से ज्यादा बड़ा फैक्टर बना दिया है.

उन्होंने कहा, वह एक अच्छे गेंदबाज हैं. आप चाहें तो उन्हें ट्रंप कार्ड कह सकते हैं, लेकिन टीम में सभी खिलाड़ी समान हैं. तारिक के बॉलिंग एक्शन को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को इन बातों से फर्क नहीं पड़ता. जब से वह खेल रहे हैं, लोग उनके एक्शन पर बात कर रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कोलंबो में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? भारत-पाक मैच से पहले जान लें प्रेमदासा स्टेडियम से जुड़ा हर आंकड़ा

भारत-पाक मैच पर क्या बोले

भारत-पाक मुकाबले को लेकर हमेशा रहने वाले दबाव और हाइप पर आगा ने कहा कि उनकी टीम मानसिक रूप से तैयार है. उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंका में खेलना पाकिस्तान के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि टीम को यहां की परिस्थितियों और पिच को समझने का मौका मिला है.

‘इतिहास नहीं बदल सकते, लेकिन…’

विश्व कप में भारत के खिलाफ खराब रिकॉर्ड को कप्तान ने ईमानदारी से स्वीकार किया. उन्होंने कहा, स्पष्ट रूप से विश्व कप में भारत के खिलाफ हमारा रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. हम इतिहास नहीं बदल सकते. लेकिन उम्मीद है कि कल हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलेंगे.

यह भी पढ़ें: सुनील गावस्कर ने पाकिस्तानी स्पिनर को दी क्लीन चिट, बोले- एक्शन में कुछ भी गलत नहीं
रविवार का यह मुकाबला ग्रुप ए में टॉप स्थान तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है. दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट में आगे बढ़ना चाहेंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement