scorecardresearch
 

Sai Sudharsan Hit wicket: साई सुदर्शन की फूटी किस्मत, हाथ से छूटा बल्ला, चौके की जगह हो गए आउट, VIDEO

IPL 2026 क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटन्स के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हिट विकेट आउट हो गए. जैकब डफी की गेंद पर कट शॉट खेलते समय उनका बल्ला हाथ से छूटकर स्टंप्स पर जा लगा. IPL प्लेऑफ इतिहास में हिट विकेट आउट होने वाले वह सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने. इससे पहले 2025 में कुसल मेंडिस इस तरह आउट हुए थे.

Advertisement
X
साई सुदर्शन आरसीबी के ख‍िलाफ ह‍िट व‍िकेट हो गए. (Photo: Screengrab)
साई सुदर्शन आरसीबी के ख‍िलाफ ह‍िट व‍िकेट हो गए. (Photo: Screengrab)

Sai Sudharsan hit wicket out: आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला के मैदान पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने खिलाड़ियों से लेकर फैन्स तक सभी को हैरान कर दिया. गुजरात टाइटन्स के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन एक बेहद अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए और RCB को मैच की शुरुआत में ही बड़ा विकेट मिल गया.

254 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स को साई सुदर्शन से तेज शुरुआत की उम्मीद थी. सुदर्शन अच्छी लय में दिख भी रहे थे और सिर्फ 9 गेंदों में 14 रन बना चुके थे. उन्होंने तीन शानदार चौके भी लगाए थे.

लेकिन तीसरे ओवर में किस्मत ने उनका साथ छोड़ दिया. जैकब डफी ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद डाली. साई सुदर्शन बैकफुट पर गए और पॉइंट की दिशा में जोरदार कट शॉट खेला. गेंद तेजी से बाउंड्री की तरफ निकल गई और ऐसा लगा कि गुजरात को एक और चौका मिलने वाला है, चौका हो भी गया. 

लेकिन इसी दौरान बड़ा ड्रामा हो गया. शॉट खेलते समय सुदर्शन के हाथ से बल्ला छूट गया. बल्ला पीछे की तरफ उछला और सीधे स्टंप्स से टकरा गया. सुदर्शन उस वक्त रन लेने के लिए आगे बढ़ चुके थे और उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनका बल्ला स्टंप्स गिर चुका है.

Advertisement

जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो स्टंप्स बिखरे पड़े थे. इसके बाद मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी और दर्शक कुछ पल के लिए हैरान रह गए. 

साई सुदर्शन IPL प्लेऑफ/नॉकआउट इतिहास में हिट विकेट आउट होने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए. इससे पहले 2025 में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हुए कुसल मेंडिस मुंबई इंडियंस के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में इसी तरह आउट हुए थे.

इससे पहले RCB ने कप्तान रजत पाटीदार की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवर में 254/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया. पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके और 9 छक्के उड़ाए.  RCB का यह स्कोर IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement