आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप ने इंग्लैंड के ओल्ड ट्रैफर्ड के पास एक अत्याधुनिक हाई-परफॉर्मेंस सेंटर बनाने का फैसला किया है.
यह सेंटर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (मैनचेस्टर ओरिजिनल्स) और लंकाशायर क्रिकेट के खिलाड़ियों के विकास का सेंटर बनेगा. इस प्रोजेक्ट में ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम के पीछे करीब 2.5 एकड़ जमीन खरीदी गई है.
यह भी पढ़ें: वैभव ने छीन लीं सुर्खियां... क्या अभिषेक शर्मा की जगह अब खतरे में है?
यहां आधुनिक आउटडोर प्रैक्टिस ग्राउंड, इनडोर नेट्स, हाई-टेक जिम, स्पोर्ट्स साइंस और मेडिकल फैसिलिटी विकसित की जाएंगी, जिससे खिलाड़ियों को सालभर विश्वस्तरीय ट्रेनिंग मिल सके.
Manchester Super Giants confirm acquisition of the 2.5 acres of land directly behind Emirates Old Trafford Cricket Ground, to redevelop a state-of-the-art, high-performance cricket centre. pic.twitter.com/d1ConjXmm3
— Manchester Super Giants (@ManchesterSG100) July 27, 2026
RPSG ग्रुप ने हाल ही में द हंड्रेड की टीम मैनचेस्टर सुपर जायंट्स में 70% हिस्सेदारी भी खरीदी थी. अब यह नया इंफ्रास्ट्रक्चर इस बात का संकेत है कि ग्रुप इंग्लैंड क्रिकेट में लंबी अवधि के लिए अपनी मजबूत मौजूदगी बनाना चाहता है.
यह भी पढ़ें: बच्चों की अपनी कप्तान! हरमनप्रीत का दिल छू लेने वाला अंदाज, VIDEO
संजीव गोयनका ने कहा कि वे सिर्फ टीम के मालिक नहीं बनना चाहते, बल्कि मैनचेस्टर और ओल्ड ट्रैफर्ड की क्रिकेट विरासत में योगदान भी देना चाहते हैं. उनके मुताबिक यह सेंटर भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने और क्रिकेट के विकास में बड़ी भूमिका निभाएगा.
"It's a huge opportunity to have a high-performance cricket centre right here on the @EmiratesOT site, and it's something that will provide for us for decades to come."@DameSarahStorey, @DrSanjivGoenka and James Sheridan discuss the vision for the redeveloped facility. pic.twitter.com/adJxr0AJd8
— Lancashire Cricket (@lancscricket) July 27, 2026
इस हाई-परफॉर्मेंस सेंटर का फायदा केवल मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को ही नहीं, बल्कि लंकाशायर की पुरुष और महिला टीमों के साथ-साथ RPSG के इंटरनेशनल क्रिकेट नेटवर्क के खिलाड़ियों को भी मिलेगा. फैन्स को भी ट्रेनिंग सेशन देखने का मौका देने की योजना है.