scorecardresearch
 

Buy Now Pay Later Trap: जरा रुकिए... आप तो नहीं कर रहे ये गलती, फेस्टिव खरीदारी पड़ेगी महंगी

Buy Now Pay Later यानी अभी खरीदें और पेमेंट बाद में करें की सुविधा फेस्टिव सीजन में खरीदारी करते समय भारी पड़ सकती है, क्योंकि ये सर्विस किसी पर्सनल लोन की तरह ही होती है, जिसका पेमेंट तय समय पर चूकने पर आपको भारी पेनल्टी चुकानी पड़ सकती है.

Advertisement
X
फेस्टिव सीजन में खरीदारी करते समय सावधानी जरूरी. (Photo: ITG)
फेस्टिव सीजन में खरीदारी करते समय सावधानी जरूरी. (Photo: ITG)

दिवाली और धनतेरस आने वाली है. त्योहारी सीजन में बाजार सज गए हैं. ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते क्रेज के बीच तमाम कंपनियां खरीदारी पर बाय नाउ पे लेटर (Buy Now Pay Later) की सुविधा दे रही हैं. इसका मतलब है अभी खरीदें और भुगतान बाद में करें. लेकिन Online Shopping करते समय इस सर्विस का यूज जरा संभलकर करें, ये सुविधा आपके लिए आफत का सबब भी बन सकती है. ऐसे इसलिए क्योंकि ये एक प्रकार से लोन (Loan) जैसा ही है, जिसमें अगर सावधानी न बरती तो ये आपको कर्ज के जाल में फंसा सकती है.

BPNL का लगातार बढ़ रहा क्रेज 
'अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें' सर्विस फेस्टिव खरीदारों के लिए एक सुविधा जरूर है, लेकिन इसके साइड इफेक्ट भी बड़े हैं. Buy Now Pay Later मार्केट साल दर साल बढ़ता जा रहा है, इसका दायरा साल 2023 के अंत में 30.38 अरब डॉलर था और रिपोर्ट्स में इसके और साल 2026 तक इसका दायरा बढ़कर 45 से 50 अरब से भी ज्यादा होने का अनुमान है. ऐसे में साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सर्विस का लोग जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं. 

ऑनलाइन शॉपिंग के साथ बढ़ा है क्रेज
कोरोना काल में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज तेजी से बढ़ा है और इस बीच अब तमाम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ग्राहकों बीच 'बाय नाऊ पे लेटर' सुविधा दे रहे हैं, जिसका यूजर्स धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं. इस सर्विस को एक तरह से क्रेडिट कार्ड के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं.

Advertisement

Online Shopping

Loan के जैसा ही है BNPL
गौरतलब है कि अभी खरीदने पर बाद में पेमेंट करने की सुविधा ठीक वैसी ही है, जैसे क्रेडिट कार्ड के शॉपिंग कर लें और फिर तय तारीख को पेमेंट करें. या फिर एक लोन के जैसा कहना भी गलत न होगा. साफ शब्दों में कहें तो ये एक उधार ही है, जिसमें शॉपिंग के बाद आप एक तय समय पर बाकाया भुगतान करते हैं. लेकिन अगर आप तय समय पर ये पेमेंट करते हैं तो फिर ठीक है, लेकिन अगर ड्यू डेट पर पेमेंट करने में चूक जाते हैं, तो फिर भारी-भरकम पेनल्टी चुकानी पड़ सकती है. 

अगर शॉपिंग के लिए क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से इस सुविधा की तुलना की जाए तो कहीं न कहीं Credit Card का इस्तेमाल ज्यादा सही रहता है, क्योंकि पेमेंट के लिए अतिरिक्त समय के साथ ही उसमें आपको कैशबैक या रिवार्ड प्वाइंट जैसे बेनेफिट्स भी मिलते हैं. 

कर्ज के जाल में फंसा सकती है चूक
उधार यानी कर्ज का जाल बेहद बुरा होता है, तो फिर ऐसे में इस Buy Now Pay Later सुविधा का इस्तेमाल करने से पहले समझ लें कि ये भी एक प्रकार का कर्ज ही है, जिसमें अगर सावधानी न बरती तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं. एक्सपर्ट्स भी अलर्ट करते नजर आते हैं कि इस पे-लेटर ऑप्शन का उपयोग करने वालों की जरा सी चूक अनजाने में ही उन्हें अंततः कर्ज के जाल में फंसा सकती है.

Advertisement

Buy Now Pay Later Trap

गलती से भी आपसे डेडलाइन चूक जाती है और आप समय पर भुगतान नहीं कर पाते हैं, तो फिर ये कंपनियां आपसे कुल बकाया रकम की अधिकतम 30 फीसदी तक पेनल्टी के रूप में वसूल कर सकती हैं.

सिबिल स्कोर कर सकती है खराब 
क्रेडिट पर खरीदारी का चलन देश में बढ़ा है और इसे लेकर सचेत रहने की जरूरत इसलिए भी है, क्योंकि कोई भी क्रेडिट लाइन आपके सिबिल स्कोर को भी संभावित रूप से प्रभावित कर सकती है. दूसरी ओर ऐसी सुविधा लोगों को ज्यादा खर्च के लिए भी प्रेरित कर सकती हैं. Buy Now Pay Later का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की तादाद सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि टियर-2 और टियर-3 शहरों में इसका बढ़ रहा है. इसकी वजह है कि अमेजन, फ्लिपकार्ट समेत अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर छोटे शहरों में भी अपना विस्तार कर रहे हैं. 

ऐसे काम करती है BNPL सुविधा?
Buy Now Pay Later या BNPL Service के जरिये फिनटेक कंपनियां ग्राहकों को उनके मनमाफिक खरीदारी करने के बाद इसका पेमेंट खुद करती हैं और ग्राहकों को पेमेंट के लिए अतिरिक्त समय देते हुए एक डेडलाइन तय कर देती हैं और निर्धारित तारीख तक पेमेंट करने की सुविधा दे देती हैं. EPAY Later, Lazypay, Simple जैसी कई फिनटेक कंपनियां हैं, जो शॉपिंग करने और पैसे बाद में चुकाने का विकल्प दे रही हैं.

Advertisement

Buy Now Pay Later Trap

इनकी ये सुविधा ब्लिंकिट, अमेजन, फ्लिपकार्ट समेत अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म्स पर मिल जाती है. इसके तहत एक बिलिंग साइकिल में की गईं खरीदारियां जुड़ती रहती हैं और इनके लिए आपको बाद में भुगतान करना होता है. आमतौर पर फिनटेक कंपनियां 100 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की खरीदरी पर इस सर्विस का लाभ दे रही हैं. कुछ कंपनियां बड़ी खरीदारी पर भी इसका इस्तेमाल ऑफर करती हैं. 

इस कर्ज के जाल से जरा बचके 
जैसा कि पर्सनल (Personal Loan) लोन होता है, ठीक उसी तरह BPNL सुविधा के तहत कंपनियां महज कुछ सेकेंड में बिना डॉक्युमेंटेशन के कर्ज मुहैया करा देती हैं. लेकिन इस कर्ज के जाल से जितना हो सके बचने में ही भलाई है.

डेडलाइन के बाद पेमेंट करने पर ये सुविधा देने वाली कंपनियां न केवल आपके कुल बाकाया पर पेनल्टी लगाती हैं, बल्कि पेमेंट में ब्याज बगैरह सब जोड़ दिया जाता है, जो आपके कर्ज को और बढ़ा देता है. ऐसे में उपभोक्ताओं को उधार लेने से पहले यह समझना बेहद जरूरी है कि फिनटेक कर्जदाता पर्सनल लोन को अलग-अलग तरीकों से पैकेज करके ही बेच रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement