मैनचेस्टर (Manchester) इंग्लैंड के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक प्रमुख शहर है, जिसे औद्योगिक क्रांति की जननी भी कहा जाता है. यह शहर न केवल अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि आज यह संस्कृति, खेल, शिक्षा और व्यापार का भी एक केंद्र बन चुका है.
मैनचेस्टर को फुटबॉल प्रेमियों के लिए किसी तीर्थस्थल से कम नहीं माना जाता. यहां के दो विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब, पहला मैनचेस्टर यूनाइटेड और दूसरा मैनचेस्टर सिटी. दोनों पूरी दुनिया में अपनी पहचान रखते हैं. ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम और एतिहाद स्टेडियम में हर साल लाखों दर्शक मैच देखने आते हैं.
मैनचेस्टर की उत्पत्ति रोमन साम्राज्य के समय की मानी जाती है, जब इसे ‘Mamucium’ नामक एक किले के रूप में स्थापित किया गया था. लेकिन यह शहर वास्तव में 18वीं शताब्दी की औद्योगिक क्रांति के दौरान प्रसिद्ध हुआ. कपड़ा उद्योग के लिए यह एक प्रमुख केंद्र बन गया, और इसे "Cottonopolis" यानी कपास नगरी कहा जाने लगा. यहां की नहरें, रेल मार्ग और मिलें उस समय की प्रगति और नवाचार का प्रतीक थीं.
मैनचेस्टर एक समतल भूभाग पर स्थित है जहां सालभर हल्की बारिश होती है.
Jos Buttler Most T20 Runs Record: इंग्लैंड के स्टार बैटर जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. बटलर ने कीरोन पोलार्ड को इस मामले में पछाड़ दिया है.
लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप ने इंग्लैंड के ओल्ड ट्रैफर्ड के पास हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर बनाने का ऐलान किया है. यह आधुनिक सुविधा मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, लंकाशायर और RPSG के ग्लोबल क्रिकेट नेटवर्क के खिलाड़ियों को अत्याधुनिक ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस और मेडिकल सपोर्ट उपलब्ध कराएगा.
Shoaib Bashir Replacement Liam Dawson: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 4th Test) के बीच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में शोएब बशीर की जगह स्पिनर लियाम डॉसन को शामिल किया गया है. शोएब बशीर लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान इंजर्ड हो गए थे.
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20I मुकाबले में भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मैनचेस्टर टी20I में रवि बिश्नोई के 4 ओवर में 60 रन और तीन नो-बॉल ने टीम इंडिया की स्पिन रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Vaibhav Sooryavanshi out: भारत के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में इंटरनेशनल डेब्यू किया. उन्होंने शुरुआत में दो शानदार छक्के लगाकर आत्मविश्वास दिखाया, लेकिन बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में विल जैक्स की गेंद पर जोस बटलर ने स्टंप कर दिया. वैभव 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए. इसी मैच में वह भारत के सबसे कम उम्र के इंटरनेशनल क्रिकेटर भी बने.
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर क्रिकेट जगत दो हिस्सों में बंट गया था. इसी बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज डेरिल कलिनन ने उन्हें जल्दबाजी से बचने और पहले अपनी पढ़ाई पूरी करने की सलाह दी थी. वैभव ने IPL 2026 में खेलने के लिए 10वीं बोर्ड परीक्षा छोड़ दी थी और उनके परिवार ने पुष्टि की थी कि वह अगले साल परीक्षा देंगे.
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 शनिवार को मैनचेस्टर में है. पहले मैच के रद्द होने के बाद अब सबसे बड़ी चर्चा वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर है. संजू सैमसन और तिलक वर्मा की खराब फॉर्म ने उनकी जगह पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
भारत के महान कप्तान कपिल देव ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जितना टैलेंटेड बताया है. हालांकि उन्होंने साफ कहा कि युवा बल्लेबाज को जरूरत से ज्यादा हाइप नहीं मिलनी चाहिए. कपिल का मानना है कि अगर वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार हैं तो उनके डेब्यू में अब और देरी नहीं होनी चाहिए.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के बाद टीम इंडिया के मैनचेस्टर रवाना होने का BCCI वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. वीडियो की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी से होने पर फैन्स ने सवाल उठाए कि जब उन्हें खिलाया ही नहीं जा रहा तो प्रमोशन क्यों किया जा रहा है. कई यूजर्स ने अगले मैच में वैभव को मौका देने की मांग की, जबकि कुछ ने रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव को भी याद किया.
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर कई समीकरण बन रहे हैं. अगर कोच गौतम गंभीर बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते हुए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा से ओपनिंग कराते हैं, संजू सैमसन को नीचे भेजते हैं और स्पिन कॉम्बिनेशन बदलते हैं, तो 15 वर्षीय वैभव को आखिरकार डेब्यू का मौका मिल सकता है.
अटलांटिक महासागर में एक क्रूज पर फैले हंता वायरस के बाद यात्रियों का रेस्क्यू किया गया. 22 ब्रिटिश यात्रियों को लेकर विमान मैनचेस्टर पहुंचा. यात्रियों को अब 45 दिनों तक आइसोलेशन में रखा जाएगा. देखें दुनिया आजतक.
ब्रिटेन के मैनचेस्टर में एक आतंकी ने यहूदी धार्मिक स्थल के बाहर हमला किया. हमलावर ने पहले लोगों पर कार चढ़ाई और फिर चाकू से वार किए. इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सुरक्षा बलों ने हमलावर को मार गिराया. मैनचेस्टर पुलिस ने इस घटना को आतंकी हमला बताया है और मामले में दो गिरफ्तारियां हुई हैं.
ब्रिटेन के मैनचेस्टर में प्रार्थना सभा में शामिल लोगों पर भीषण हमला हुआ. हमलावर ने पहले लोगों को गाड़ी से कुचला. इसके बाद उसने चाकूबाजी शुरू कर दी. इस अटैक में 2 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए. ब्रिटिश पुलिस ने इसे आतंकी हमला करार दिया है. देखें दुनिया आजतक.
भारत ने मैनचेस्टर के हीटॉन पार्क सिनैगॉग पर यहूदियों के योम किप्पुर प्रेयर मीट के दौरान हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता की मांग की.
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही. सीरीज में ऋषभ पंत इंजर्ड हुए और क्रिस वोक्स भी. ओवल टेस्ट के बाद वोक्स ने बताया कि उन्होंने ऋषभ पंत से सॉरी कहा.
शुभमन गिल को जब तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया था, तो उनको लेकर कई सवाल थे. सबसे बड़ा सवाल था टेस्ट क्रिकेट में उनके प्रदर्शन और उनके बल्लेबाजी एवरेज को लेकर... पर सीरीज खत्म होने के बाद एक नए नायक बनकर उभरे हैं.
Oval Weather, IND vs ENG 5th Test: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच लंदन के द ओवल में गुरुवार (31 जुलाई) से पांचवां और अंतिम टेस्ट होना है. जहां इस मैच का रिजल्ट काफी हद तक मौसम पर भी निर्भर करेगा. अगर यह मैच बारिश की वजह से खेल कम होने से ड्रॉ हुआ तो यह भारत के लिए ठीक संकेत नहीं होगा.
भारत-इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट में अर्शदीप सिंह को डेब्यू का मौका मिल सकता है,वो अब चोट से उबर चुके हैं और नेट्स में जोरदार गेंदबाजी की है.
टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट की दुनिया में नया इतिहास रच दिया है. वह ताजा ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की रैकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बन गए. इस तरह उन्होंने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की बराबरी कर ली है.
भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड टीम के मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान हालिया रवैये पर उनकी क्लास लगाई. और एजबेस्टन टेस्ट में 600 प्लस का टारगेट चेज ना करने पर लताड़ा. स्टोक्स पर भी निशाना साधा.
मैनचेस्टर की ऐतिहासिक पारी के बाद रवींद्र जडेजा ने चखी पिच की मिट्टी. मैनचेस्टर में इंग्लैंड द्वारा पहली पारी में 311 रन की बढ़त के बावजूद भारत ने दमदार बल्लेबाजी कर मैच ड्रॉ कराया.