राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने के बाद अभिनेता संजय मिश्रा अपने पैतृक गांव दरभंगा के नारायणपुर पहुंचे. यहां वह लुंगी और टीशर्ट पहनकर घर के बरामदे में जमीन पर बैठे नजर आए. उनका सादगी भरा ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.