संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) भारत के जाने-माने अरबपति बिजनेसमैन और निवेशक हैं. उनका जन्म 29 जनवरी 1961 को हुआ था. वे RPSG Group के संस्थापक और चेयरमैन हैं, जिसका मुख्यालय कोलकाता में स्थित है. अपने बिजनेस कौशल और दूरदर्शी सोच के कारण उन्होंने देश-विदेश में एक खास पहचान बनाई है.
संजीलव गोयनका सिर्फ बिजनेस तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेलों में भी उनकी मजबूत मौजूदगी है. वे आईपीएल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के मालिक हैं और फुटबॉल क्लब मोहन बगान (Mohun Bagan) से भी जुड़े हुए हैं. इससे साफ होता है कि उन्हें खेलों से भी खास लगाव है.
अगर उनकी संपत्ति की बात करें, तो Forbes की 2026 रिपोर्ट के मुताबिक, वे भारत के 72वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं और दुनिया में उनका स्थान 1223वां है. वहीं 2024 की सूची में उन्हें भारत के टॉप 100 अमीरों में 65वां स्थान मिला था, उस समय उनकी कुल संपत्ति करीब 4.9 अरब डॉलर आंकी गई थी.
संजीव गोयनका ने कोलकाता के St. Xavier's College, Kolkata से 1981 में बीकॉम की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ाया और उसे एक बड़े ग्रुप में बदल दिया. वे कई बड़े संस्थानों के बोर्ड में भी शामिल रहे हैं, जैसे Iआईटी खड़गपुर और इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट. इसके अलावा वे Firstsource जैसी कंपनियों से भी जुड़े रहे हैं.
साल 2023 में वे पद्म पुरस्कार समिति (Padma Award Committee) के सदस्य भी रहे, जो अपने आप में एक बड़ी जिम्मेदारी मानी जाती है.
2024 के आईपीएल सीजन के दौरान उनका नाम एक विवाद में भी आया. IPL में उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के बाद, उनकी टीम के कप्तान के एल राहुल के साथ उनकी बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे लेकर काफी चर्चा हुई.
आईपीएल 2026 ऋषभ पंत और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बेहद निराशाजनक साबित हुआ. टीम सिर्फ 8 अंकों के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई, जबकि पंत बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों में संघर्ष करते नजर आए. इसके बाद टीम डायरेक्टर टॉम मूडी के बयान ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. “रीसेट” और लीडरशिप पर समीक्षा की बात के बाद अब सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या एलएसजी अगले सीजन से पहले कप्तानी में बड़ा बदलाव कर सकती है.
लखनऊ सुपर जायंट्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने भले ही किसी एक खिलाड़ी को दोष नहीं दिया. लेकिन उनका रीसेट वाला बयान साफ संकेत दे रहा है कि टीम के अंदर बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. बतौर बल्लेबाज भी ऋषभ पंत का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में कुछ खास नहीं रहा.
PBKS vs LSG मैच के दौरान एक फैन ने संजीव गोयनका को मजाकिया अंदाज में कहा कि वह ऋषभ पंत को 32 करोड़ में भी टीम में बनाए रखें. यह वीडियो वायरल हो गया. PBKS ने मैच 54 रन से जीता
लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकुल चौधरी ने 9 अप्रैल को 27 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेली और कोलकाता नाइट राइडर्स के जबड़े से जीत छीन ली, लेकिन यही मुकुल आईपीएल में बेहद कम बेस प्राइज पर नीलामी में शामिल हुए थे.
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 9 अप्रैल को खेले गए रोमांचक मुकाबले में 21 साल के मुकुल चौधरी ने ऐसी पारी खेली, जिसने ना सिर्फ मैच का रुख बदला बल्कि एक नए फिनिशर का संकेत भी दे दिया. मुकुल ने लखनउ सुपर जायंट्स के लिए 27 गेंदों में 54 रनों की पारी खेलकर उसके मुंह से जीत छीन ली.
लखनऊ सुपर जायंट्स को IPL 2026 के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली. मैच के बाद संजीव गोयनका, ऋषभ पंत और जस्टिन लैंगर की ऑन-फील्ड बातचीत वायरल हो गई. इससे कप्तानों पर दबाव को लेकर बहस छिड़ गई. हालांकि गोयनका ने सोशल मीडिया पर टीम और पंत पर पूरा भरोसा जताया.
IPL 2026 में कोलकाता के खिलाफ हारे हुए मैच को मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन की धमाकेदार पारी से पलट दिया. सात छक्के जड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 विकेट से जीत दिलाई. 21 साल के युवा बल्लेबाज की पारी देख संजीव गोयनका भावुक हो गए. मैच खत्म होते ही मैदान पर दौड़े.