scorecardresearch
 

रजत पाटीदार ने की धोनी-रोहित की बराबरी, बना डाला ये महार‍िकॉर्ड, ऐसा करने वाले तीसरे कप्तान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का फाइनल जीतकर दूसरी बार इतिहास रच दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट से हरा दिया. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीतकर धोनी और रोहित शर्मा की बराबरी कर ली.

Advertisement
X
 रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, धोनी-रोहित के साथ खास क्लब में शामिल (Photo: PTI)
रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, धोनी-रोहित के साथ खास क्लब में शामिल (Photo: PTI)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच रव‍िवार (31 मई) को अहमदाबाद  के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2026 का फाइनल खेला गया.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. रजत पाटीदार की कप्तानी मे बेंगलुरु लगातार दूसरी बार आईपीएल चैम्प‍ियन बन गई. आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हरा दिया.

रजत पाटीदार की ही कप्तानी मे आरसीबी ने 2025 में अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Final: विराट कोहली के दम पर RCB चैंपियन, फाइनल में बने कई रिकॉर्ड

ठीक वैसे ही जैसे कभी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना दबदबा कायम किया था. आरसीबी टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर मुंबई और चेन्नई के बाद बैक-टू-बैक आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली सिर्फ तीसरी फ्रेंचाइजी बन गई है. 

बेंगलुरु की बैक टू बैक दूसरी आईपीएल ट्रॉफी रही. इस जीत के साथ मुंबई (2019, 2020) और चेन्नई (2010, 2011)  के क्लब में शाम‍िल हो गई, जिसने लगातार दो बार आईपीएल का ख‍िताब जीता. ध्यान रहे आईपीएल 2025 का ख‍िताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ही जीता था, जो उसका पहला ख‍िताब था. 

Advertisement
 

 

कप्तान रजत पाटीदार की शांत और संतुलित कप्तानी ने पिछले दो सीजन में आरसीबी को नई पहचान दी है. अब वह उस खास क्लब में शामिल हो गए हैं, जहां फिलहाल सिर्फ एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज कप्तानों का नाम दर्ज है, जिन्होंने अपनी टीम को लगातार दो आईपीएल खिताब दिलाए हैं.

लगातार दो खिताब जीतने के बाद अब राजत पाटीदार का नाम IPL के सफल कप्तानों की सूची में मजबूती से दर्ज हो चुका है. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने इस आईपीएल सीजन 15 मैचों में 192.69 की स्ट्राइक रेट से 501 रन बनाए हैं. इस सीजन रजत ने 42 छक्के भी जड़े हैं. रजत पाटीदार ने RCB के लिए 28 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 20 में जीत और 8 में हार मिली है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement