scorecardresearch
 

कभी डेब्यू पर शतक जड़कर रचा था इतिहास, अब टीम इंडिया से कोसों दूर ये क्रिकेटर!

6 अक्टूबर 2018 का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास रहा था. राजकोट में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 272 रन से हराकर उस समय की अपनी सबसे बड़ी टेस्ट जीत दर्ज की थी. इस मुकाबले में 18 साल के पृथ्वी शॉ ने डेब्यू पर शानदार 134 रन बनाकर इतिहास रचा था. भारत ने यह मुकाबला सिर्फ तीन दिनों में खत्म कर दिया था.

Advertisement
X
पृथ्वी शॉ ने डेब्यू में शतक जड़ मचाया था धमाल (Photo: BCCI)
पृथ्वी शॉ ने डेब्यू में शतक जड़ मचाया था धमाल (Photo: BCCI)

आज ही के दिन यानी 6 अक्टूबर 2018 को भारतीय क्रिकेट टीम ने राजकोट टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 272 रन से हराकर इतिहास रचा था. यह मुकाबला महज तीन दिनों में खत्म हो गया था और उस समय यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत थी.

डेब्यू पर पृथ्वी शॉ का शतक
इस ऐतिहासिक जीत की सबसे बड़ी कहानी रहे थे 18 साल के पृथ्वी शॉ. टेस्ट डेब्यू कर रहे शॉ ने पहली ही पारी में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 134 रन बनाए थे.

वह टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बनने में कामयाब रहे. शॉ की पारी ने भारत को शानदार शुरुआत दी और उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट में बता दिया कि भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिल चुका है. हालांकि पृथ्वी का करियर जल्द ही पटरी से उतर गया और वो टीम इंडिया से बाहर हो गए.

कोहली-जडेजा ने भी ठोका शतक
पृथ्वी शॉ के अलावा रवींद्र जडेजा और विराट कोहली ने भी बल्ले से कमाल किया. कोहली ने 139 रनों की पारी खेली. जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया. भारत ने अपनी पहली पारी 649/9 के स्कोर पर घोषित की और इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पैड बांधे, बल्ला थामा... अनाया बांगड़ ने शुरू की क्रिकेट ट्रेनिंग, PHOTOS

तीन दिन में खत्म हुआ मुकाबला
भारत ने वेस्टइंडीज को दोनों पारियों में ऑलआउट कर दिया और मुकाबला सिर्फ तीन दिनों में खत्म हो गया. वेस्टइंडीज पहली पारी में 181 और दूसरी पारी में 196 रन ही बना सकी थी.

टीम इंडिया ने ये मुकाबला एक पारी और 272 रनों से अपने नाम किया. उस वक्त यह भारतीय टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत थी. पृथ्वी शॉ को उनके डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब मिला था.

यह भी पढ़ें: विराट कोहली के बाद नंबर-3 संभालेगा ये स्टार! वसीम जाफर की बड़ी भविष्यवाणी

लेकिन अब रिकॉर्ड टूट चुका है
राजकोट की इस ऐतिहासिक जीत का रिकॉर्ड कई साल तक भारत के नाम रहा. हालांकि, 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की पारी और 300 रनों की बड़ी जीत ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement