पैड बांधे, बल्ला थामा... अनाया बांगड़ ने शुरू की क्रिकेट ट्रेनिंग, PHOTOS

05 Oct 2026

By: AajTak Sports

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन बांगड़ जो अब अनाया बांगड़ बन चुके हैं. फिर से अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के चलते चर्चा में आ गई हैं.

Photo:Screengrab/Instagram/anayabangar

अनाया बांगड़ ने एक बार फिर क्रिकेट मैदान का रुख कर लिया है. सोशल मीडिया पर शेयर की गई नई तस्वीरों में अनाया क्रिकेट किट में नजर आ रही हैं.

Photo:Screengrab/Instagram/anayabangar

फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'Back to the grind!! Training has begun.' अब फिर उनका पूरा फोकस क्रिकेट ट्रेनिंग और मैदान पर वापसी की तैयारी पर है.

Photo:Screengrab/Instagram/anayabangar

शेयर की गई फोटो में अनाया हेलमेट, पैड्स और क्रिकेट ग्लव्स के साथ नजर आ रही हैं. हाथ में बल्ला लिए वह मैदान पर बल्लेबाजी के लिए तैयार दिखाई दे रही हैं.

Photo:Screengrab/Instagram/anayabangar

ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में उनका पूरा क्रिकेट गियर साफ दिखाई दे रहा है. यह तस्वीर उनके क्रिकेट के प्रति फोकस और मैदान पर वापसी की तैयारी की झलक देती है.

Photo:Screengrab/Instagram/anayabangar

अनाया की इस पोस्ट पर फैन्स का भी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला. पोस्ट को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और क्रिकेट फैन्स उनकी ट्रेनिंग को लेकर उत्सुक नजर आ रहे हैं.

Photo:Screengrab/Instagram/anayabangar

अनाया बांगड़ क्रिकेट से लंबे समय से जुड़ी रही हैं और क्रिकेट मैदान पर उनकी तस्वीरें पहले भी सामने आती रही हैं.

Photo:Screengrab/Instagram/anayabangar

अब नई पोस्ट के जरिए उन्होंने संकेत दिया है कि वह दोबारा ट्रेनिंग पर ध्यान दे रही हैं. 

Photo:Screengrab/Instagram/anayabangar

Read Next