सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस हफ्ते कई नए मौके सामने आए हैं. देश के अलग-अलग सरकारी विभागों में 23 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है. इन भर्तियों में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, हर भर्ती के लिए उम्र सीमा और पात्रता की शर्तें अलग हैं. ऐसे में आवेदन करने से पहले यह जानना जरूरी है कि किस पद के लिए कौन योग्य है और किन उम्मीदवारों को आवेदन का मौका मिल सकता है. आइए, एक नजर डालते हैं इस हफ्ते की प्रमुख सरकारी भर्तियों और उनकी जरूरी शर्तों पर.
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग
पद का नाम- टीजीटी
पद की संख्या- 17,735
आवेदन शुरू होने की तारीख- 24 अक्टूबर, 2026
आवेदन की लास्ट डेट- 23 नवंबर, 2026
क्वालिफिकेशन- ग्रेजुएशन, बीएड, यूपी TET या CTET सर्टिफिकेट
एज लिमिट- 21 से 62 साल
सिलेक्शन प्रोसेस- लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम
सैलरी- 44,900 से लेकर 1,42,400 रुपये
ऑफिशियल वेबसाइट- upessc.up.gov.in
रेलवे में भर्ती
पद का नाम- अप्रेंटिस
पद की संख्या- 2008
आवेदन शुरू होने की तारीख- 23 अक्टूबर, 2026
आवेदन की लास्ट डेट- 22 नवंबर, 2026
क्वालिफिकेशन- 10वीं पास के साथ ITI की डिग्री
एज लिमिट- अधिकतम 24 साल
सिलेक्शन प्रोसेस- मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ मेडिकल एग्जाम
सैलरी- रेलवे अप्रेंटिस नियमों के मुताबिक
ऑफिशियल वेबसाइट- www. rrcjaipur.in
उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग
पद का नाम-प्रिंसिपल समेत अन्य
पद की संख्या- 1,475
आवेदन शुरू होने की तारीख- 23 अक्टूबर, 2026
आवेदन की लास्ट डेट- 22 नवंबर, 2026
क्वालिफिकेशन- 50 प्रतिशत के साथ मास्टर डिग्री, बीएड
एज लिमिट- 23 से 62 साल
सिलेक्शन प्रोसेस- रिटन एग्जाम और इंटरव्यू
सैलरी- 78,800 से 2,09, 200 रुपये
ऑफिशियल वेबसाइट- upessc.up.gov.in
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
पद का नाम- ARO समेत अन्य
पद की संख्या- 50
आवेदन शुरू होने की तारीख- 26 अक्टूबर, 2026
आवेदन की लास्ट डेट- 26 नवंबर, 2026 क्वालिफिकेशन- ग्रेजुएशन की डिग्री, कंप्यूटर का ओ लेवल सर्टिफिकेट
एज लिमिट- 18 से 40 साल
सिलेक्शन प्रोसेस- प्रीलिम्स, मेन्स और टाइपिंग टेस्ट
सैलरी- 29,200 से लेकर 1,51,100 रुपये
ऑफिशियल वेबसाइट- uppsc.up.nic.in