Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians, IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में बुधवार (20 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) ईडन गार्डन्स में आमने-सामने हुए. इस मुकाबले को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रोमांचक अंदाज में अपने नाम किया. साथ ही प्लेऑफ में खेलने की उम्मीदें भी बरकरार रखीं.
मुकाबले में टॉस कोलकाता के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, मुंबई की टीम ने इस मुकाबले में पहले खेलते हुए 147/8 का स्कोर बनाया. वहीं कोलकाता ने इस स्कोर को 7 गेंद शेष रहते हुए आसानी से जीत लिया.
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला यह मुकाबला KKR के लिए करो या मरो जैसा था, जबकि मुंबई इंडियंस के पास खोने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचा था.अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली KKR इस समय 13 अंक हो गए हैं, वहीं उसके प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार हैं, अब केकेआर को अपना अगला मैच बड़े अंतर से जीतना होगा.
कोलकाता की पारी की हाइलाइट्स
कोलकाता की टीम की 148 के रनचेज में शुरुआत निराशाजनक रही और फिन एलन महज 8 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर प्लेड ऑन हो गए. इसके बाद अजिंंक्य रहाणे भी 21 रन कॉर्बिन बॉश की गेद पर आउट हो गए. बॉश ने फिर अपने अगले ओवर में कैमरन ग्रीन को फाइन लेग पर अल्लाह गजनफर के हाथों कैच आउट करवा दिया. इसके बाद लास्ट ओवर्स में जब कोलकाता को मनीष पांडे (45) और रोवमैन पॉवेल (40) के रूप में दो झटके लगे. तेजस्वी सिंंह (11) अंतिम ओवर्स में आउट हुए. अनकूल रॉय और रिंंकू सिंह नाबाद लौटे.
मुंबई की पारी की हाइलाइट्स
इस मुकाबले में मुंबई की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही. महज 41 रन तक उनके 4 विकेट गिर गए. रयान रिकेल्टन ( 6) रोहित शर्मा (15 रन) नमन धीर (0), सूर्यकुमार यादव (15) रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद आए तिलक वर्मा (20) और हार्दिक पंड्या (26) ने कुछ हद तक टीम की सिचुएशन संभाली. लेकिन तब तक मुंबई की हालत खराब हो चुकी थी. विल जैक्स ने तेज गति से रन बनाए लेकिन वो 14 रन पर रन आउट हो गए. वो तो भला हो मुंबई के पुछल्ले बल्लेबाजों कॉर्बिन बॉश (18 गेंद 32 रन) और दीपक चाहर (7 गेंद 10 रन) का, जिनकी बदौलत टीम ने 147/8 का स्कोर बनाया.
कोलकाता के सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी और कैमरन ग्रीन को 2-2 सफलता मिलीं. वहीं सुनील नरेन ने अपने 4 ओवर्स में महज 13 रन देकर 1 विकेट हार्दिक पंड्या का लिया. कुल मिलाकर नरेन की गेंदबाजी कोलकाता की पारी की हाइलाइट रही.
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे
मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा
मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह , हार्दिक पंड्या (कप्तान), रघु शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, सूर्यकुमार यादव, एएम गजनफर, हार्दिक पंड्या, केशव महाराज, अश्विनी कुमार, मयंक मार्कंडेय, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, मथीशा पथिराना, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, रोवमैन पॉवेल, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कमरा, ब्लेसिंग मुजारबानी