Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians, IPL Live Cricket Score: आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में आज (20 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने हैं.
मुकाबले में टॉस कोलकाता के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, मुंबई की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर रही है. हार्दिक पंड्या की इस मैच में बतौर कप्तान वापसी हुई है. इस मैच की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें
मुंबई की पारी की हाइलाइट्स
इस मुकाबले में मुंबई की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही. महज 41 रन तक उनके 4 विकेट गिर गए. रयान रिकेल्टन ( 6) रोहित शर्मा (15 रन) नमन धीर (0), सूर्यकुमार यादव (15) रन बनाकर आउट हुए.
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला यह मुकाबला KKR के लिए करो या मरो जैसा है, जबकि मुंबई इंडियंस के पास खोने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचा है.
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली KKR इस समय 11 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है. प्लेऑफ की उम्मीदें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं, लेकिन इसके लिए टीम को अपने बाकी दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे.
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे
मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा
MI vs KKR हेड टू हेड
मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मुकाबले हुए हैं, जिनमें मुंबई ने 25 और KKR ने सिर्फ 11 मैच जीते हैं.
मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह , हार्दिक पंड्या (कप्तान), रघु शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, सूर्यकुमार यादव, एएम गजनफर, हार्दिक पंड्या, केशव महाराज, अश्विनी कुमार, मयंक मार्कंडेय, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, मथीशा पथिराना, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, रोवमैन पॉवेल, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कमरा, ब्लेसिंग मुजारबानी