scorecardresearch
 

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ डाला मैक्सवेल का महारिकॉर्ड, 8 रन बनाकर भी कई दिग्गजों को पछाड़ा

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 500 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके. उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा.

Advertisement
X
लखनऊ के खिलाफ केवल 8 रनों की पारी खेल सके वैभव सूर्यवंशी (Photo: ITG)
लखनऊ के खिलाफ केवल 8 रनों की पारी खेल सके वैभव सूर्यवंशी (Photo: ITG)

आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजॉयंट्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में सभी की नजर वैभव सूर्यवंशी पर थी. लेकिन वैभव इस मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके और केवल 8 रन ही बना सके. लेकिन इन 8 रनों की छोटी पारी के बावजूद वैभव ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अब सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 500 रन (गेंदों के हिसाब से) बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. ये मुकाम हासिल करने वाले वो सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं. यानी वैभव ने दोहरा उपलब्धि हासिल कर ली है.

वैभव ने तोड़ा दिग्गजों का रिकॉर्ड
वैभव ने मैच के दौरान दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की. सिर्फ 222 गेंदों में 500 रन पूरे कर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ा. जिन्होंने आईपीएल में 500 रन बनाने के लिए 260 गेंदों का सामना किया था. वहीं, प्रियांश आर्य को ऐसा करने के लिए 278 तो वीरेंद्र सहवाग को 280 गेंदें खेलनी पड़ी थीं.

सबसे युवा खिलाड़ी भी वैभव

आईपीएल में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले वैभव सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने ये मुकाम 15 साल और 26 दिन की उम्र में हासिल किया है. जबकि पृथ्वी शॉ ने 500 आईपीएल रन 19 साल 164 दिन की उम्र में किया था. वहीं, संजू सैमसन ने 19 साल 195 दिनों में ये उपलब्धि हासिल की थी. 

Advertisement

लेकिन राजस्थान की खराब शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में करते हुए लगातार चार मैच जीते थे, लेकिन इसके बाद टीम की लय टूट गई और उन्हें लगातार दो हार का सामना करना पड़ा. वहीं, इस मैच में भी राजस्थान का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा और शमी ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके.

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव.

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement