आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार को खेला जाना है. इस मैच में हैदराबाद अपनी घरेलू पिच का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी. IPL 2026 का यह मुकाबला मिड-टेबल की अहम भिड़ंत है. दोनों टीमों के 6-6 अंक हैं, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद एक मैच ज्यादा खेलने और बेहतर नेट रन रेट के कारण चौथे स्थान पर है.
SRH के लिए यह सीजन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने जैसा रहा है. नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में शुरुआत में गेंदबाजी कमजोर नजर आई, हालांकि वह अब टीम से जुड़ चुके हैं लेकिन इस मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे. पिछले दो मैचों में हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे, साकिब, शिवांग जैसे युवा खिलाड़ियों ने कमाल किया. हालांकि बल्लेबाजी अभी भी SRH की कमजोरी बनी हुई है. ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन अब तक एक साथ क्लिक नहीं कर पाए हैं.
मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ा है, जहां Heinrich Klaasen को बार-बार मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करनी पड़ रही है. उन्हें पहले पारी संभालनी पड़ती है, जिससे उनका आक्रामक खेल प्रभावित हो रहा है.
दिल्ली का क्या हाल है
दिल्ली कैपिटल्स भी लगातार प्रदर्शन नहीं कर पाई है. केएल राहुल लय में हैं लेकिन निसांका और निचले खिलाड़ियों की निरंतरता पर सवाल है. Sameer Rizvi, जिन्होंने शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था, पिछले तीन मैचों में सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: 6 चौके, 4 छक्के और 15 गेंद में तूफानी फिफ्टी... अभिषेक शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड
हालांकि, गेंदबाजी में DC के पास विकल्पों की भरमार है. लुंगी एनगिडी ने मिचेल स्टार्क की गैरमौजूदगी में जिम्मेदारी संभाली है और 5 मैचों में 7 विकेट लिए हैं. कप्तान Axar Patel ने भी मिडिल ओवर्स में किफायती गेंदबाजी की है. हालांकि Kuldeep Yadav अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे.
दिल्ली कैपिटल्स (संभावित XI): पथुम निसांका, केएल राहुल, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.