scorecardresearch
 

'मजा तो आया...', विराट कोहली का विकेट लेने के बाद छलके साकिब हुसैन के जज्बात

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को सिर्फ 15 रनों के निजी स्कोर पर आउट किया. साकिब हुसैन बिहार के गोपालगंज जिले से ताल्लुक रखते हैं.

Advertisement
X
साकिब हुसैन ने विराट कोहली को आउट कर सुर्खियां बटोरीं. (Photo: Screengrab/JioHotstar)
साकिब हुसैन ने विराट कोहली को आउट कर सुर्खियां बटोरीं. (Photo: Screengrab/JioHotstar)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन के लिए शुक्रवार (22 मई) की रात किसी सपने से कम नहीं रही. IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में इस 21 वर्षीय गेंदबाज ने विराट कोहली का विकेट लेकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. मैच खत्म होने के बाद साकिब अपनी खुशी छिपा नहीं पाए और उन्होंने इसे अपने करियर का सबसे बड़ा पल बताया.

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हराया, लेकिन जीत से ज्यादा चर्चा बिहार के इस युवा गेंदबाज की हो रही है. मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत में साकिब हुसैन ने मुस्कुराते हुए कहा, 'मजा तो आया. विराट कोहली का विकेट मेरे लिए ड्रीम विकेट था.'

यह भी पढ़ें: 'शरीर को असमंजस में रहने दो...', विराट कोहली से तकरार के बाद ट्रेविस हेड का पोस्ट VIRAL

विराट कोहली का विकेट किसी भी युवा गेंदबाज के लिए खास होता है और साकिब हुसैन के लिए भी यह पल बेहद भावुक रहा. उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए कोहली को सिर्फ 15 रनों पर पवेलियन भेज दिया. जैसे ही कोहली आउट हुए, सनराइजर्स हैदराबाद के कैम्प में जश्न का माहौल बन गया.

Advertisement

साकिब हुसैन आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे बड़ी खोज बनकर उभरे हैं. अपने डेब्यू सीजन में ही उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. अब उनके नाम पर मौजूदा सीजन में 10 मैचों से 15 विकेट हो गए हैं. सबसे खास बात यह है कि उन्होंने इस सीजन खेले हर मुकाबले में कम से कम एक विकेट जरूर लिया है.

अभिषेक-ईशान-क्लासेन के अर्धशतक
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 22 गेंदों में 56 रन ठोककर टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई. इसके बाद ईशान किशन ने 44 गेंदों में 79 रन की शानदार पारी खेली.

हेनरिक क्लासेन ने भी अपने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों में 51 रन बनाए. क्लासेन ने खास तौर पर जोश हेजलवुड के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी कर मैच का पूरा मोमेंटम एसआरएच की तरफ मोड़ दिया. अंत में नीतीश कुमार रेड्डी के तेज कैमियो की मदद से एसआरएच ने 20 ओवर में 255/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम ने पूरे मैच में 20 चौके और 16 छक्के लगाए.

यह भी पढ़ें: ट्रेविस हेड से भिड़ गए विराट कोहली... मैच के बाद हाथ भी नहीं मिलाया, VIDEO

इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी कभी भी मुकाबले में पूरी तरह नजर नहीं आई. विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल जल्दी आउट हो गए, जबकि वेंकटेश अय्यर ने कुछ बड़े शॉट जरूर लगाए, लेकिन जरूरी रनरेट लगातार बढ़ता गया. जब जीत मुश्किल लगने लगी, तब कप्तान रजत पाटीदार और क्रुणाल पंड्या ने टीम को टॉप-2 में बनाए रखने के लिए जरूरी स्कोर तक पहुंचाया.

Advertisement

रजत पाटीदार ने 56 रन बनाए, जबकि क्रुणाल पांड्या 41 रन बनाकर नाबाद लौटे. हालांकि आरसीबी मैच हार गई, लेकिन बेहतर नेट रनरेट की वजह से टीम लीग स्टेज में टॉप पर रही. वहीं एसआरएच ने जीत के साथ लीग स्टेज का शानदार अंत किया. मगर इस मुकाबले की सबसे यादगार तस्वीर वही रही, जब बिहार का एक युवा गेंदबाज ने विराट कोहली का विकेट लिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement