साकिब हुसैन (Sakib Hussain) भारतीय घरेलू क्रिकेट का एक उभरता हुआ नाम हैं, जो अपनी तेज गेंदबाजी और आक्रामक अंदाज के लिए तेजी से पहचान बनाया है. उनका जन्म 14 दिसंबर 2004 को बिहार के गोपालगंज जिले में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था. आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उनके परिवार ने उनके क्रिकेट सपनों को हमेशा सपोर्ट किया.
बचपन से ही साकिब को क्रिकेट का बहुत शौक था. उन्होंने बहुत कम उम्र में ही गेंदबाजी शुरू कर दी थी और धीरे-धीरे अपनी रफ्तार और लाइन-लेंथ पर काम करके खुद को बेहतर बनाया. घरेलू क्रिकेट में बिहार टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर गया.
आईपीएल में साकिब का सफर भी धीरे-धीरे आगे बढ़ा. पहले उन्हें 2024 में Kolkata Knight Riders ने 20 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन उस सीजन में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. इसके बावजूद उन्होंने मेहनत जारी रखी और अपने खेल को और निखारा.
आईपीएल 2026 में उन्हें Sunrisers Hyderabad ने 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. इस बार उन्हें खेलने का मौका मिला और उन्होंने अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. यह प्रदर्शन उनके आईपीएल करियर की शानदार शुरुआत साबित हुआ.
मैच के बाद साकिब ने अपनी सफलता का श्रेय टीम के सीनियर खिलाड़ियों को दिया. उन्होंने कहा कि टीम के अनुभव और मार्गदर्शन से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है.
प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) और साकिब हुसैन (Sakib Hussain) ने डेब्यू पर चार-चार विकेट लेकर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को झकझोर दिया. RR 217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय 9 रन पर 5 विकेट गंवा बैठा था. इस मुकाबले में SRH ने 57 रन से आसान जीत दर्ज की.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाजी करते हुए 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चमके साकिब हुसैन की कहानी बेहद प्रेरणा देने वाली है.उनको आईपीएल में 30 लाख रुपए की कीमत में खरीदा गया था.