scorecardresearch
 

10 मैच और 8 टीमें रेस में... KKR की जीत से बदली IPL प्लेऑफ की तस्वीर, जानें पूरा समीकरण

आईपीएल के मौजूदा सीजन में टॉप-4 की रेस में अब भी 8 टीमें बनी हुई हैं. हर मैच के साथ पॉइंट्स टेबल में फेरबदल हो रहा है. आने वाले मुकाबले प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ कर सकते हैं. कुल मिलाकर आईपीएल 2026 का नया हफ्ता फैन्स के लिए पूरी तरह पैसा वसूल होने वाला है.

Advertisement
X
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस में कायम... (Photo: PTI)
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस में कायम... (Photo: PTI)

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में प्लेऑफ की रेस अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है. शनिवार (16 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 29 रनों से हराकर ना सिर्फ टॉप-2 की रेस को पूरी तरह हिला दिया, बल्कि खुद की प्लेऑफ उम्मीदों को भी जिंदा रखा. मौजूदा सीजन में केवल 10 लीग मुकाबले बाकी हैं, लेकिन अब तक सिर्फ दो टीमें बाहर हुई हैं और किसी भी टीम ने आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ टिकट हासिल नहीं किया है.

♦ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 16 अंकों के साथ टेबल टॉपर बनी हुई है. अगर आरसीबी अपना अगला मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ जीत जाती है, तो यह टीम सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी और टॉप-2 फिनिश भी लगभग तय हो जाएगा. इस वक्त आरसीबी सबसे मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.

♦ लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही गुजरात टाइटन्स को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा झटका दिया. गुजरात टाइटन्स 16 अंकों के साथ अब भी मजबूत स्थिति में है, लेकिन अगर यह टीम अपना आखिरी मैच हारती है और दूसरी टीमें जीतती हैं, तो  वो प्लेऑफ की रेस से बाहर भी हो सकती है.

♦ सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास अभी भी शानदार मौका है, लेकिन टीम को अपने बाकी दो मुकाबलों में कम से कम एक में जीत की जरूरत होगी. हालांकि लगातार दो हार उन्हें मुश्किल में डाल सकती है. सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे पायदान पर है.

Advertisement

♦ पंजाब किंग्स ने सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी, लेकिन अब टीम लगातार हार के कारण मुश्किल में फंस गई है. 13 अंकों पर मौजूद पंजाब किंग्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे. अगर टीम एक और मैच हारती है, तो उसका रास्ता बेहद मुश्किल हो जाएगा.

points table
आईपीएल 2026 की अंकतालिका

♦ राजस्थान रॉयल्स (RR) के पास तीन मुकाबले बाकी हैं और टीम की किस्मत पूरी तरह उसके अपने हाथ में है. राजस्थान रॉयल्स अगर तीनों मैच जीतती है तो सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. 2008 सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स के 12 अंक हैं और वो अंकतालितका में पंजाब किंग्स से ठीक नीचे पांचवें नंबर पर है.

♦ पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के हाथों सात विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. इस हार के चलते सीएसके की स्थिति बेहद मुश्किल हो गई है. अगर सीएसके अपने बाकी दोनों मुकाबले जीतती है, तभी टीम प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बनी रह पाएगी. हालांकि इसके बाद नेट रनरेट भी अहम भूमिका निभाएगा. छठे पायदान पर काबिज सीएसके के 12 पॉइंट्स हैं.

♦ गुजरात टाइटन्स पर बड़ी जीत के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के 12 मैचों से 11 अंक हैं और वो अब सातवें नंबर पर है. टीम को अपने बाकी दोनों मुकाबले जीतने होंगे और साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अब हर मैच ‘करो या मरो’ जैसा बन चुका है.

Advertisement

♦ आठवें नंबर पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स (DC) तकनीकी रूप से अब भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. दिल्ली कैपिटल्स के 12 मैचों से 10 अंक हैं और उसका नेट रनरेट काफी खराब है, जिससे टीम की राह सबसे कठिन मानी जा रही है. दिल्ली कैपिटल्स को अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे और दूसरी टीमों की हार की भी उम्मीद करनी होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement