scorecardresearch
 

फेंकी सैंडिल, बिल्लियों की तरह भिड़ीं, ट्रंप की 'नंबर वन फैन' की वो 'रात'

अमेरिका में एक दौर था जब हर बड़े सिंगर के साथ निकी मिनाज कॉलेबोरेट करती थीं. उनकी अल्बम, उनके रैप खूब सुने जाते थे. लेकिन 2017 में हवा का रुख थोड़ा बदला.

Advertisement
X
निकी मिनाज और कार्डी बी की वो फाइट. (Photo: ITG)
निकी मिनाज और कार्डी बी की वो फाइट. (Photo: ITG)

अमेरिकी रैपर निकी मिनाज सुर्खियों में है. वजह है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उन पर की गई अभद्र टिप्पणी. जिसके विरोध की जगह वह खुद इस पर ठहाके लगाती नजर आईं. ऐसे कयास भी लगे कि ट्रंप उन्हें व्हाइट हाउस सेक्रेटरी भी बना सकते हैं. निकी एक कॉन्ट्रोवर्शियल पर्सनैलिटी रही हैं. 2018 में एक पार्टी के दौरान उनकी भयंकर लड़ाई इसका सबूत है. 

एक दौर था जब हर बड़े सिंगर के साथ निकी मिनाज कॉलेबोरेट करती थीं. उनकी अल्बम, उनके रैप खूब सुने जाते थे. लेकिन 2017 में हवा का रुख थोड़ा बदला. कार्डी बी जो उस समय एक उभरती हुई रैपर थीं. उनका सॉन्ग 'बोडक येलो' ब्लॉकबस्टर साबित हुआ. गाना इतना पॉपुलर हुआ कि उस साल हर जगह उसे खूब बजाया जाता. कहा जाता है कि कार्डी बी की यह पॉपुलैरिटी निकी मिनाज को रास नहीं आई. निकी मिनाज ने आनन-फानन में एक गाना रिलीज किया. जवाब में कार्डी बी ने भी एक और गाना रिलीज कर दिया. पहले दोनों के फ्यूड की जो खबरें दबी जुबान में होती थीं. वो अब खुलकर होने लगी थीं. 

निकी मिनाज.
निकी मिनाज.

इस बीच अक्टूबर 2017 में रैप ग्रुप मिगोस के गाने MotorSport में निकी और कार्डी दोनों नजर आईं. दोनों का पार्ट अलग-अलग शूट हुआ था. गाना सामने आने के बाद रैप के हिस्सों को लेकर अटकलें शुरू हुईं. कार्डी ने बताया कि उन्होंने निकी के वर्स का एक शुरुआती वर्जन सुना था, जो बाद में रिलीज हुए वर्जन से अलग था. इस पर निकी ने कहा कि कार्डी ने जो कहा उससे उन्हें बहुत दुख पहुंचा है. 

Advertisement

निकी ने मीडिया के सामने ये तक कह दिया कि कार्डी को इस गाने में उनकी वजह से लिया गया. कार्डी को जब निकी के इस बयान के बारे में पता चला तो उन्हें यकीनन अच्छा नहीं लगा. बहरहाल, मामला शांत होता नजर आया.  

अगले साल मेट गाला के दौरान दोनों को रेड कार्पेट पर बातचीत करते भी देखा गया और यह माना जाने लगा कि अब दोनों के बीच सब ठीक हो गया है. कार्डी ने बाद में बताया कि उन्होंने निकी के साथ गलतफहमी दूर करने की कोशिश की थी. उस वक्त लगा कि मामला शांत हो सकता है लेकिन निकी के बयानों और दोनों के बीच जारी सार्वजनिक तंज ने फिर सवाल खड़े कर दिए. 

कार्डी बी.
कार्डी बी.

सात सितंबर 2018 को न्यूयॉर्क फैशन वीक के दौरान Harper’s Bazaar ICONS पार्टी में दोनों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पार्टी के दौरान कार्डी अचान निकी की तरफ बढ़ी और अचानक अपनी सैंडल उनकी तरफ फेंकी. सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया. इसके बाद जो कुछ हुआ वह आज तक सामने नहीं आ पाया. लेकिन कार्डी जब पार्टी से बाहर निकली तो उनके माथे पर सैंडल की चोट का उभरा हुआ निशान था. दोनों सिंगर्स के बाल अस्त-व्यस्त थे और दोनों गुस्से में पार्टी से निकलती दिखाई दीं. 

Advertisement

इस घटना के बाद कार्डी ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी की वजह बताते हुए कहा कि उन्हें लगा था कि निकी उनकी बेटी और उनके मां होने के तरीके को लेकर टिप्पणी कर रही हैं या ऐसी टिप्पणियों को पसंद कर रही हैं. बता दें कि उस समय कार्डी की बेटी कल्चर कुछ ही महीने की थी. निकी ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि उन्होंने कार्डी की बेटी या उनकी परवरिश को निशाना नहीं बनाया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement