scorecardresearch
 

'आप ही लेकर आए थे EVM, तब मशीन ठीक थी', CM नायडू का कांग्रेस पर वार

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आप चुनाव जीतने पर EVM का जश्न मनाएं और हार जाएं तो उसे दोष दें ऐसा नहीं हो सकता है. आप को लोगों का भरोसा चाहिए, मशीन का भरोसा नहीं. उन्होंने कांग्रेस की तीखी आलोचना की.

Advertisement
X
चंद्रबाबू नायडू ने EVM पर भरोसा जताया है. (Photo-File)
चंद्रबाबू नायडू ने EVM पर भरोसा जताया है. (Photo-File)

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कांग्रेस को फटकार लगाई है. उन्होंने अमरावती में कहा कि उन्होंने इस देश में कई सरकारें देखी हैं, कांग्रेस ही थी जो इस देश में EVM लेकर आई थी, तब EVM ठीक थे, लेकिन अब जब कांग्रेस चुनाव हार रही है तो EVM खराब हो गए. उन्होंने कहा कि जब पार्टी चुनाव हारती है तो मशीन को दोष देती है. 

अमरावती में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा, "मैंने इस देश में कई सरकारें देखी हैं. जब कांग्रेस ने इलेक्ट्रॉनिक मशीन (EVM) की शुरुआत की थी, तब ये मशीनें बहुत अच्छी थीं. अब जब आप (कांग्रेस) चुनाव हार रहे हैं, तो आप उसी इलेक्ट्रॉनिक मशीन (EVM) को दोष दे रहे हैं. आप इसे कैसे सही ठहरा सकते हैं? आलोचना करने से पहले, हर किसी को सोचना चाहिए."

आंध्र प्रदेश के सीएम ने कहा कि राजनीतिक दल जीत मिलने पर EVM का जश्न नहीं मना सकते और हारने पर उस पर सवाल नहीं उठा सकते. नायडू ने विपक्षी नेता जगन मोहन पर SIR को लेकर "सुविधा की राजनीति" करने का आरोप लगाया है. नायडू ने सवाल उठाया है कि SIR की गणना प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों ने कोई आपत्ति क्यों नहीं जताई. नायडू ने चुनावी गड़बड़ी से बचाव के लिए CCTV निगरानी का हवाला दिया और विपक्ष के आरोपों को खारिज कर दिया. 

Advertisement

SIR  पर उन्होंने कहा कि मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में सभी राजनीतिक दलों के बूथ-स्तरीय एजेंट शामिल थे. तब आपत्तियां क्यों नहीं उठाई गईं? राजनीतिक दल चुनावी सुविधा के आधार पर अपना रुख नहीं बदल सकते. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement