scorecardresearch
 

सच हो गई अर्जुन तेंदुलकर की IPL से पहले की भव‍िष्यवाणी, ये ख‍िलाड़ी तो वाकई हीरा निकला

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के एक ख‍िलाड़ी के लिए जो भव‍िष्यवाणी की थी, वो वाकई सटीक और एकदम सच न‍िकली. 9 अप्रैल को जब लखनऊ की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के ख‍िलाफ खेलने उतरी तो अर्जुन का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में हो रहा है.

Advertisement
X
मुकुल चौधरी पर जो अर्जुन तेंदुलकर ने जो कहा वो बयान चर्चा में है (Photo: ITG)
मुकुल चौधरी पर जो अर्जुन तेंदुलकर ने जो कहा वो बयान चर्चा में है (Photo: ITG)

Arjun Tendulkar Mukul Choudhary IPL prediction: अर्जुन तेंदुलकर मौजूदा आईपीएल सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से खेल रहे हैं, हालांकि उनको अब तक इस आईपीएल 2026 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. लेकिन इस आईपीएल सीजन की शुरुआत में उनसे एक इंटरव्यू में लखनऊ टीम के कुछ ख‍िलाड़‍ियों के बारे में पूछा गया था. यह भी पूछा गया था कि ऐसे कौन से ख‍िलाड़ी हैं जो आने वाले समय में बड़े स्टार बन सकते हें. 

इस पर अर्जुन तेंदुलकर ने कहा था- देख‍िए किसी का नाम प्रीड‍िक्ट करना (अनुमान लगाना) ठीक नहीं है. फ‍िर पूछा गया कि ऐसा कौन है जो लंबे छक्के लगाता है?
यह भी पढ़ें: सोच मत, बस मार! ऋषभ भइया की सलाह कैसे बनी मुकुल चौधरी के लिए गुरुमंत्र , धोनी को क्यों किया याद?

इस पर अर्जुन ने कहा था- मुकुल चौधरी बहुत अच्छे छक्के मारता है, प्रैक्ट‍िस मैच में उसके छक्के देखकर मैं बहुत इम्प्रैस (प्रभाव‍ित) हुआ. मतलब उसे हर जगह छक्के मारे, एक स्कवॉयर लेग पर मारा, एक पॉइंट की द‍िशा में मारा. फ‍िर उसने गेंदबाज के पीछे मारा और फ‍िर अपरकट मारा. उसकी बैट‍िंग देख मैं बहुत इंप्रैस हुआ. 

दरअसल, अर्जुन का यही अनुमान 9 अप्रैल 2026 को उस समय सच हो गया जब मुकुल चौधरी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को हारे हुए मैच में जीत द‍िला दी.

Advertisement

मुकुल चौधरी ने KKR के खिलाफ 27 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेली. उन्होंने 27 गेंदों की पारी में 7 छक्के और 2 चौके मारे, अपनी टीम लखनऊ को 128/7 की मुश्किल स्थिति से जीत द‍िलाई. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इस मैच में पहले खेलते हुए 181 रन का मजबूत स्कोर बनाया था, पर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आखिरी गेंद पर 3 विकेट से हराकर यादगार जीत द‍िला दी. 

मुकुल चौधरी आईपीएल में कितने में ब‍िके 
मुकुल चौधरी राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. उन्होंने अंडर-23 लेवर पर शानदार प्रदर्शन कर पहचान बनाई.

यह भी पढ़ें: मुकुल चौधरी के 'हेलिकॉप्टर' से KKR ढेर! 7 पॉइंट में छ‍िपी है LSG की महाजीत की कहानी

इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 5 पारियों में 173 रन जड़े, जहां उनका स्ट्राइक रेट 198.85 रहा. उनके इसी विस्फोटक फॉर्म को देखते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के ऑक्शन में उन्हें 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था. 

MI से LSG तक का सफर
वहीं अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस से ₹30 लाख में आईपीएल 2026 से पहले ट्रेड किया. अब वह नई टीम के साथ नई शुरुआत के लिए तैयार हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में अभी उनको मौका नहीं मिला है, ऐसे में देखन होगा कि अर्जुन को क्या मुकुल चौधरी की तरह चमकने का मौका मिलेगा या नहीं. 

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement