KKR vs LSG: मुकुल चौधरी का नाम अब ईडन गार्डन्स में लंबे समय तक गूंजता रहेगा. 21 साल के इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ऐसी पारी खेली, जिसने हारी हुई बाजी को जीत में बदल दिया.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 9 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में हुए मुकाबले में LSG एक समय 16 ओवर में 128/7 पर संघर्ष कर रही थी. जीत लगभग नामुमकिन लग रही थी, लेकिन मुकुल ने मोर्चा संभाला और 27 गेंदों में नाबाद 54 रन ठोककर टीम को यादगार जीत दिला दी.
पंत की सलाह बनी गेम चेंजर
मैच के बाद मुकुल ने खुलासा किया कि कप्तान ऋषभ पंत की एक सलाह ने उनकी सोच बदल दी.उन्होंने बताया, 'मैं पहले जल्दीबाज़ी करता था, लेकिन अब प्रोसेस पर ध्यान देता हूं. पिछली पारी में मैं 4-5 गेंद ही खेल पाया था, इसलिए मैंने पंत भैया से बात की. उन्होंने कहा, ज्यादा मत सोचो, गेंद देखो और मारो. अगर ज्यादा सोचोगे तो प्रेशर बढ़ेगा. और यही सलाह मुकुल के लिए मैच टर्निंग पॉइंट साबित हुई.
128/7 से दिलाई लखनऊ को जीत
जब विकेट लगातार गिर रहे थे, तब मुकुल ने धैर्य दिखाया. उन्होंने कहा,'जब आयुष भैया आउट हुए तो लगा कि अब मुझे जिम्मेदारी लेनी होगी. मैंने सिर्फ मैच को आखिरी तक ले जाने के बारे में सोचा, जीत-हार के बारे में नहीं. यही सोच उन्हें अंत तक टिकाए रखी और आखिरकार उन्होंने मैच फिनिश कर दिया.
📸
— IndianPremierLeague (@IPL)
When you leave the captain in awe 🙌 🤝 | | | |
आखिरी ओवर में मुकुल चौधरी ने कर दिया गेम
आखिरी ओवर में 14 रन चाहिए थे. 4 गेंद में 7 रन बचने पर भी मुकुल का आत्मविश्वास बरकरार था.उन्होंने कहा- मुझे पता था कि गेंदबाज एक गेंद जरूर मिस करेगा. उसी गेंद को छक्का मारना है. पहली दो गेंद डॉट गईं, लेकिन मुझे भरोसा था कि मौका मिलेगा. और वही हुआ, एक गलती, और मैच खत्म हो गया.
Pressure? What pressure? 🤷♂️
— IndianPremierLeague (@IPL)
🎥 🗣️ It's all about belief and rising to the occasion for Mukul Choudhary 🙌
Scorecard ▶️ | | |
मैच प्रेशर पर क्या बोले मुकुल?
मुकुल ने माना कि दबाव हर खिलाड़ी पर होता है, चाहे वो नया हो या अनुभवी. यह मेरा पहला सीजन है. प्रैक्टिस मैच में भी प्रेशर होता है. घरेलू क्रिकेट में अच्छा करने के बाद ही यहां मौका मिलता है. लेकिन यही मौका पहचान बनाने का भी होता है.
𝐖𝐇𝐀𝐓. 𝐀. 𝐊𝐍𝐎𝐂𝐊 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL)
Mukul Choudhary was absolutely brilliant in Kolkata 👏
He pulls off a famous heist for 🔥🔥
Scorecard ▶️ | |
पिता और धोनी को समर्पित पारी
इस शानदार पारी को मुकुल ने अपने पिता दलिप कुमार चौधरी को समर्पित किया, जिनका सपना था कि उनका बेटा क्रिकेट खेले. साथ ही उन्होंने बताया कि वो बचपन से एमएस धोनी को फॉलो करते आए हैं.
Now you know where that helicopter shot came from! 🚁🏏
— Star Sports (@StarSportsIndia)
The finishing skills, the shot selection & being Mu-cool under pressure… all inspired by MS Dhoni!
Watch the highlights of his incredible innings:
मुकुल ने कहा- मैं उसी पोजिशन पर बल्लेबाजी करता हूं और धोनी सर को देखकर सीखा है कि मैच कैसे फिनिश करते हैं. यह पारी मैं उन्हें भी समर्पित करता हूं.
यह भी पढ़ें: मुकुल चौधरी के 'हेलिकॉप्टर' से KKR ढेर! 7 पॉइंट में छिपी है LSG की महाजीत की कहानी
कौन हैं मुकुल चौधरी
मुकुल चौधरी राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. उन्होंने अंडर-23 लेवल पर शानदार प्रदर्शन कर पहचान बनाई. इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 5 पारियों में 173 रन बनाए, जहां उनका स्ट्राइक रेट 198.85 रहा.उनकी इसी विस्फोटक फॉर्म को देखते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के ऑक्शन में उन्हें 2.60 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया.