scorecardresearch
 

मुकुल चौधरी के 'हेलिकॉप्टर' से KKR ढेर! 7 पॉइंट में छ‍िपी है LSG की महाजीत की कहानी

लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी गेंद पर 3 विकेट से हराया. 182 रन के टारगेट का पीछा करते हुए LSG 128/7 पर संघर्ष कर रही थी, लेकिन मुकुल चौधरी (54 नाबाद) और आयुष बदोनी (54) ने मैच पलट दिया. KKR के गेंदबाज डेथ ओवर में दबाव नहीं झेल सके और टीम को लगातार तीसरी हार मिली.

Advertisement
X
मुकुल चौधरी की पारी में द‍िखी एमएस धोनी के हेल‍िकॉप्टर शॉट की झलक. (Photo: PTI, Reuters)
मुकुल चौधरी की पारी में द‍िखी एमएस धोनी के हेल‍िकॉप्टर शॉट की झलक. (Photo: PTI, Reuters)

कोलकाता के ऐत‍िहास‍िक ईडन गार्डन्स में खेले गए रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आखिरी गेंद पर 3 विकेट से हराकर यादगार जीत दर्ज की. 181 रन के टारगेट का पीछा करते हुए LSG एक समय 128/7 पर संघर्ष कर रही थी, लेकिन डेब्यूटेंट मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में नाबाद 54 रन ठोककर मैच को पूरी तरह पलट दिया.

मुकुल ने सिर्फ रन ही नहीं बनाए, बल्कि दबाव के बीच बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए KKR के हाथ से जीत छीन ली. उन्होंने आखिरी ओवर में दो छक्के जड़कर मुकाबला खत्म किया. आखिरी गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने टीम को जीत दिलाई. उनकी यह पारी इस सीजन की सबसे बेहतरीन कैमियो में गिनी जाएगी.

इससे पहले आयुष बदोनी ने 34 गेंदों में 54 रन बनाकर पारी को संभाले रखा. दोनों के बीच साझेदारी ने LSG को मुकाबले में बनाए रखा. अंत में मुकुल ने आवेश खान के साथ मिलकर 24 गेंदों में 54 रन की अटूट साझेदारी कर KKR की डेथ बॉलिंग की कमजोरी उजागर कर दी.

KKR की गेंदबाजी फिर बनी हार की वजह
KKR ने 181 रन का मजबूत स्कोर बनाया था और मैच पर पकड़ भी मजबूत कर ली थी. कैमरन ग्रीन ने इस सीजन में पहली बार गेंदबाजी करते हुए ऋषभ पंत का विकेट लिया, लेकिन डेथ ओवर में वह महंगे साबित हुए. 19वें ओवर में उन्होंने 16 रन दे दिए, जिससे मैच का रुख बदल गया.

Advertisement

आखिरी ओवर में वैभव अरोड़ा भी दबाव नहीं झेल सके और मुकुल के सामने बेबस नजर आए. KKR के मुख्य तेज गेंदबाजों की कमी और अनुभवहीनता एक बार फिर टीम पर भारी पड़ी.

पहले बल्लेबाजी में KKR का प्रदर्शन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने 181/4 का स्कोर खड़ा किया. कैमरन ग्रीन (32 नाबाद) और रोवमैन पॉवेल (39*) ने अंत में तेज रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

मिडिल ओवर्स में हालांकि टीम की रफ्तार धीमी पड़ गई. अंज‍िक्य रहाणे (41) और अंगकृष रघुवंशी (45) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके. 98/1 से टीम 115/4 पर पहुंच गई, जिससे 200 का स्कोर छूट गया.

LSG की पारी: उतार-चढ़ाव से भरी कहानी
टारगेट का पीछा करते हुए LSG की शुरुआत तेज रही, लेकिन वैभव अरोड़ा ने एडेन मार्करम और मिचेल मार्श को आउट कर मैच पलट दिया. ऋषभ पंत भी जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम दबाव में आ गई.

निकोलस पूरन (13) और अब्दुल समद (2) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके. सुनील नरेन ने कसी हुई गेंदबाजी कर रन रोक दिए और विकेट भी दिलाए. बदोनी के आउट होने के बाद LSG की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई थीं. लेकिन इसके बाद मुकुल चौधरी ने मैच को नया मोड़ दे दिया और KKR के जबड़े से जीत छीन ली. मुकुल ने अपनी पारी के दौरान कई शॉट्स में एमएस धोनी के हेल‍िकॉप्टर शॉट की झलक भी द‍िखाई. 

Advertisement

7 प्वाइंट में समझें मैच का टर्निंग पॉइंट

  1. 104/5 (12.5 ओवर) पर अब्दुल समद के आउट होने के बाद मुकुल चौधरी खेलने आए. 
  2. 125/6 (14.4 ओवर) पर आयुष बदोनी आउट हो गए, ऐसा लगा मैच फंस जाएगा 
  3. LSG का स्कोर 128/7 (16 ओवर), मोहम्मद शमी आउट होकर पवेल‍ियन लौटे, मैच KKR के पक्ष में लग रहा था. 
  4. 17 ओवर में मुकुल ने वैभव चौधरी के ओवर में 11 रन बनाए
  5. 18वां ओवर कार्त‍िक त्यागी ने फेंका, जिसने 13 रन आए. 
  6. 19वें ओवर में 16 रन लखनऊ ने बनाए, यह ओवर कैमरन ग्रीन ने फेंका, मैच पलटा
  7. आखिरी ओवर में मुकुल के दो छक्के, KKR की डेथ बॉलिंग पूरी तरह फेल

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement