scorecardresearch
 

छह थानों की पुलिस ने मिलकर पकड़े 9 तस्कर, 16 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

दीपावली से पहले कौशांबी पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया. छह थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के दौरान नौ आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 16 किलो 758 ग्राम गांजा बरामद किया है. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है.

Advertisement
X
कोखराज से सबसे ज्यादा गांजा बरामद.(Photo: Akhilesh Kumar/ITG)
कोखराज से सबसे ज्यादा गांजा बरामद.(Photo: Akhilesh Kumar/ITG)

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में दीपावली से पहले पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ऑपरेशन सवेरा के तहत जिले के छह थाना क्षेत्रों में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 9 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से कुल 16 किलो 758 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है. सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

एसपी सत्यनारायण ने कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर ऑपरेशन सवेरा चलाया जा रहा है. इसके तहत मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया. मंझनपुर, सराय अकिल, चरवा, पिपरी, संदीपनघाट और कोखराज थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की.

यह भी पढ़ें: प्रेमिका से मिलने प्रयागराज से कौशांबी पहुंचा प्रेमी, रेस्टोरेंट में पकड़ा गया तो मंदिर में हुई शादी

इस अभियान में मंझनपुर से एक, सराय अकिल से दो, चरवा से एक, पिपरी से दो, संदीपनघाट से एक और कोखराज से दो आरोपियों को पकड़ा गया. पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से गांजा बरामद किया.

छह थाना क्षेत्रों में चला चेकिंग अभियान

पुलिस का कहना है कि मंझनपुर से 1 किलो 296 ग्राम, सराय अकिल से 4 किलो, चरवा से 1 किलो 300 ग्राम, पिपरी से 2 किलो 20 ग्राम, संदीपनघाट से 1 किलो 65 ग्राम और कोखराज से 7 किलो 77 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. इस तरह छह थाना क्षेत्रों से कुल 16 किलो 758 ग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया.

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज मौर्य, सुनील पाल, विजय मौर्य, अनुपम कुमार मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, राहुल कुमार पांडे, देवेंश त्रिपाठी, शिवम केसरवानी और नितेश कुमार के रूप में हुई है. ये सभी कौशांबी जिले के अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं.

NDPS एक्ट के तहत मुकदमा

पुलिस ने सभी नौ आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. गिरफ्तार लोगों में कुछ का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. पुलिस उनके पुराने रिकॉर्ड की जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

एसपी सत्यनारायण के मुताबिक, सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है. उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है. दीपावली से पहले चलाए गए इस अभियान के जरिए पुलिस ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और अवैध भंडारण पर शिकंजा कसने की कार्रवाई की है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement