scorecardresearch
 

RR vs CSK: नई जर्सी में पुरानी टीम से भिड़ंत, IPL में आज संजू-जडेजा की इमोशन से भी टक्कर

संजू सैमसन के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला भावुक होने वाला है, क्योंकि वह पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलेंगे. MS Dhoni की गैरमौजूदगी में सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. वहीं राजस्थान की कप्तानी रियान पराग करेंगे.

Advertisement
X
रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन की IPL टीम बदल चुकी है. (Photo: ITG)
रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन की IPL टीम बदल चुकी है. (Photo: ITG)

इंडियन प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है. राजस्थान रॉयल्स के साथ एक दशक से ज्यादा समय तक जुड़े रहने वाले संजू सैमसन के लिए ये मुकाबला बेहद भावुक होने वाला है. क्योंकि वह इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अपनी पूर्व टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरेंगे. वहीं, रविंद्र जडेजा भी अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेलेंगे, जिससे इस मुकाबले में एक अलग भावनात्मक पहलू जुड़ गया है.

एक दशक से अधिक समय तक सैमसन राजस्थान रॉयल्स की पहचान रहे. वह टीम के मुख्य बल्लेबाज, कप्तान और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने टीम को 2022 के फाइनल तक पहुंचाया था.

जिस तरह MS Dhoni, चेन्नई सुपर किंग्स की पहचान रहे हैं, उसी तरह सैमसन राजस्थान रॉयल्स की पहचान थे. लेकिन एक बड़े ट्रेड में जडेजा के राजस्थान लौटने के बाद अब केरल का यह बल्लेबाज पीली जर्सी में नजर आएगा, जिससे सीएसके के नए कोर ग्रुप को एक नई दिशा मिली है.

सैमसन शानदार फॉर्म में भी हैं. उन्होंने भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी. वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबलों में लगातार तीन अर्धशतक लगाकर वह देश के नए स्टार बनकर उभरे हैं.

धोनी की गैरमौजूदगी में उतरेगी सीएसके

Advertisement

संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत करेंगे और वही टीम की लीडरशिप का मुख्य हिस्सा भी होंगे, क्योंकि MS Dhoni कैल्फ स्ट्रेन के कारण कम से कम दो हफ्तों तक बाहर रहेंगे. धोनी टीम के साथ गुवाहाटी नहीं गए हैं और उनकी गैरमौजूदगी में सैमसन और गायकवाड़ पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: CSK के लिए कितने मैच नहीं खेल पाएंगे MS Dhoni? इंजरी पर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

प्रशांत वीर को मिल सकता है मौका

धोनी की गैरमौजूदगी से युवा खिलाड़ियों के लिए भी रास्ता खुल सकता है. 20 वर्षीय लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर प्रशांत वीर, जिन्होंने घरेलू टी20 में अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें मौका मिल सकता है. इसके अलावा, 14.2 करोड़ रुपये में खरीदे गए अनकैप्ड खिलाड़ी कार्तिक शर्मा भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.

वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर

राजस्थान रॉयल्स के लिए सैमसन का जाना एक युग का अंत और नए दौर की शुरुआत है. अब टीम की कप्तानी रियान पराग करेंगे, जो अपने घरेलू मैदान पर कप्तानी की शुरुआत करेंगे. रविंद्र जडेजा की वापसी से राजस्थान को अनुभव और संतुलन मिलेगा, लेकिन उनकी फिनिशिंग क्षमता में आई गिरावट चिंता का विषय हो सकती है.

टीम की बल्लेबाजी अब काफी हद तक वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर निर्भर करेगी. हालांकि, राजस्थान की गेंदबाजी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है. 2025 के निराशाजनक सीजन के बाद बदलाव किए गए हैं, लेकिन जोफ्रा आर्चर की अगुवाई वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण की निरंतरता पर सवाल बने हुए हैं. 

Advertisement

इस मुकाबले के लिए राजस्थान की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने

इम्पैक्ट प्लेयर: अमन राव पेराला

चेन्नई सुपरकिंग्स की संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, राहुल चाहर, नूर अहमद, खलील अहमद
इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक शर्मा

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement