आईपीएल 2026 में 8 अप्रैल को एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जहां गुजरात टाइटन्स ने आखिरी ओवर के थ्रिलर में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हरा दिया. यह इस सीजन में गुजरात का तीसरा ऐसा मैच था जो आखिरी ओवर तक गया, लेकिन इस बार टीम बाजी मारने में सफल रही.
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत शानदार रही. केएल राहुल और पथुम निसंका ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े. निसांका ने शुरुआत में आक्रामक अंदाज अपनाया, जबकि राहुल ने संभलकर खेलते हुए बाद में तेजी पकड़ी. एक समय ऐसा लगा कि दिल्ली आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेगी.
यह भी पढ़ें: आखिरी गेंद का ड्रामा, डेविड मिलर का ब्लंडर और 1 रन से टूटा दिल्ली कैपिटल्स का दिल
निसांका के आउट होने के बाद राहुल ने जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने शुरुआत में धीमी बल्लेबाजी की, लेकिन बाद में रफ्तार बढ़ाते हुए 92 रन की शानदार पारी खेली. दूसरी ओर विकेट गिरते रहे, लेकिन राहुल ने रन रेट को नीचे नहीं जाने दिया.
मैच का टर्निंग पॉइंट आखिरी ओवर में आया. डेविड मिलर, जो बीच में चोटिल होकर बाहर गए थे और बाद में लौटे, टीम को जीत के करीब ले आए. आखिरी दो गेंदों पर 2 रन चाहिए थे, लेकिन पांचवीं गेंद पर मिलर ने सिंगल लेने से इनकार कर दिया. यहीं से मैच पलट गया. आखिरी गेंद पर वह शॉट नहीं लगा सके और दिल्ली को 1 रन से हार झेलनी पड़ी.
यह भी पढ़ें: मिलर का ओवरकॉन्फिडेंस पड़ा दिल्ली पर भारी, इन 6 गेंदों में हो गया गेम, खुद ही मारी पैर पर कुल्हाड़ी
गुजरात की ओर से राशिद खान ने बेहतरीन गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट झटके, जो इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में बेहद अहम साबित हुए.
ONE RUN. ONE HEART-STOPPING FINISH. 🤯 Prasidh trumps Miller in a last-ball thriller! 🎯
— Star Sports (@StarSportsIndia)
David Miller had it all going… until a cruel run-out twist at the very end 💔 2026 | | THU, 9 APR, 6:30 PM
मैच के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने हार की वजह बताते हुए कहा कि टीम ने अच्छा क्रिकेट खेला, लेकिन अहम समय पर विकेट गिरना भारी पड़ा. उन्होंने माना कि टीम को चेज के दौरान ज्यादा स्मार्ट क्रिकेट खेलना चाहिए था. अक्षर ने केएल राहुल की पारी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने एक छोर संभाले रखा और रन रेट को गिरने नहीं दिया.
अक्षर ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा- जरूरी समय पर विकेट गिरे, मुझे लगता है कि अगर ऐसा नहीं हुआ होता, तो हम चेज़ पहले खत्म कर सकते, केएल राहुल ने बहुत अच्छी पारी खेली. और अगर आप जानते हैं, जिस तरह से पावरप्ले चल रहा था, उसके बाद उसने मोमेंटम बनाए रखा, जब विकेट गिर रहे थे, तो उन्होंने तरफ से मोमेंटम बनाए रखा. उसने रन-रेट कम नहीं होने दिया. तो मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बैटिंग थी.
वहीं गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने जीत पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि टीम को विश्वास था कि 210 का स्कोर इस पिच पर 10-15 रन ज्यादा है. गिल ने यह भी माना कि फील्डिंग में छोटी-छोटी गलतियां भी ऐसे करीबी मुकाबलों में बड़ा फर्क डालती हैं.
Cricket is a game of fine margins 👀
— Star Sports (@StarSportsIndia)
Experts weigh in on a moment that changed the game. 2026 👉 | THU, 9 APR, 6:30 PM
दिल्ली के लिए यह हार 'इतने करीब आकर भी दूर रह जाने' जैसी रही, जबकि गुजरात ने आखिरकार इस सीजन में जीत का खाता खोल लिया.