भारत और श्रीलंका के बीच आज यानी रविवार 23 सितंबर से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है. गॉल में मिली 165 रन की धमाकेदार जीत के बाद भारतीय टीम अब कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी.
भारतीय खिलाड़ी दूसरे और आखिरी टेस्ट में एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं. 23 से 27 अगस्त तक चलने वाले इस मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम का इरादा 2-0 से सीरीज अपने नाम करने की होगी.
दूसरी तरफ पहले टेस्ट की हार के बाद श्रीलंका के लिए मुश्किलें कम नहीं हुई हैं. टीम के दो अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल और कुसल मेंडिस सीरीज से बाहर हो चुके हैं. वहीं फॉर्म में चल रहे पथुम निसंका भी उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में असान अराचचिगे और कामिल मिशारा जैसे युवा खिलाड़ियों पर मिडिल ऑर्डर संभालने की बड़ी जिम्मेदारी होगी.
— BCCI (@BCCI) August 20, 2026
कप्तान गिल के बल्ले पर रहेगी फैन्स की नजरें
भारत भले ही पहला मैच आसानी से जीत गया हो, लेकिन कप्तान शुभमन गिल के लिए बाएं हाथ की स्पिन एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. गॉल में प्रभात जयसूर्या का शिकार बने गिल ने नेट प्रैक्टिस के दौरान रवींद्र जडेजा और मानव सुथार के खिलाफ घंटों पसीना बहाया है. ऐसे में कप्तान गिल के बल्ले से कोलंबो में फैन्स को बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
पडिक्कल और सुथार फिर करेंगे कमाल
वहीं भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल की शानदार शतकीय पारी और स्पिनर मानव सुथार के 10 विकेट सबसे बड़ा पॉजिटिव पॉइंट रहे हैं. देवदत्त पडिक्कल दूसरे टेस्ट में भी रन बनाने का सिलसिला जारी रखना चाहेंगे. साईं सुदर्शन की गैर मौजूदगी में पडिक्कल के पास टीम में अपनी जगह सुनिश्चित करने का बड़ा मौका होगा. वहीं मानव सुथार श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं.
— BCCI (@BCCI) August 21, 2026
हेड टू हेड में किसका पलड़ा रहा है भारी?
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का पलड़ा पूरी तरह से भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 47 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, श्रीलंकाई टीम केवल 7 मुकाबलों में ही बाजी मारने में सफल हो सकी है. इसके अलावा दोनों टीमों के बीच खेले गए 17 मुकाबले बेनतीजा यानी ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं.
कोलंबो में दूसरा मुकाबला 23 से 27 अगस्त 2026 तक खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होने वाले इस मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि डीडी फ्री डिश के यूजर्स इसे डीडी स्पोर्ट्स पर बिल्कुल फ्री में देख सकेंगे. वहीं, स्मार्टफोन या लैपटॉप पर मैच का लुत्फ उठाने वाले दर्शकों के लिए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.
From Galle 2017 to Galle 2026 🏟️
— BCCI (@BCCI) August 20, 2026
Two memorable Test wins in Galle, nine years apart ⏲️
Ravindra Jadeja relives a special memory 😃
WATCH 🎥🔽 - By @mihirlee_58 #TeamIndia | #SLvIND | @imjadeja pic.twitter.com/VkIlc9i4Dw
दोनों टीमों में शामिल हैं ये धुरंधर
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, सारांश जैन, आकिब नबी, मानव सुथार, गुरनूर ब्रार.
श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पासिंदु सूरियाबंदारा, कामिंदु मेंडिस, सहान अराचचिगे, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला, केशरा नुवांता, प्रभात जयसूर्या, मिलान रत्नायके, लाहिरू कुमारा, असिता फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो.