भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में है. आज (23 अगस्त) इस मुकाबले का पहला दिन है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे होगा. जबकि पहली गेंद सुबह 10 बजे फेंकी जाएगी. इस मुकाबले के जरिए 33 वर्षीय सारांश जैन ने अपना डेब्यू किया है. सारांश को डेब्यू कैप रवींद्र जडेजा ने थमाई.
भारतीय टीम ने सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 165 रनों से पराजित किया था. वो मुकाबला गॉल के गॉल में इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था. अब भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगी. कोलंबो टेस्ट के पहले दिन के खेल से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीाय टीम का पलड़ा काफी भारी रहा है. दोनों टीम्स के अब तक 47 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 23 मैचों में जीत दर्ज की. जबकि 17 मुकाबले ड्रॉ पर छूटे. श्रीलंका ने केवल 7 मैच जीते. श्रीलंका ने भारत को आखिरी बार अगस्त 2015 में गॉल टेस्ट में हराया था.
भारत बनाम श्रीलंका (h2h)
कुल टेस्ट मैच: 47
भारत ने जीते: 23
श्रीलंका ने जीते: 7
ड्रॉ: 17
भारत की संभावित प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11: कामिल मिशारा, लाहिरू उदारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो.
भारत का स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, आकिब नबी और गुरनूर बरार.
श्रीलंका का स्क्वॉड: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहान अराचिगे, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन प्रियनाथ रत्नायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो और विश्व फर्नांडो.