scorecardresearch
 

IND vs AFG, 2nd ODI Live Score: भारत की पहले बल्लेबाजी, टीम में 3 बदलाव, प्र‍िंस यादव का डेब्यू

India vs Afghanistan Live Cricket Score, 2nd ODI 2026: भारत और अफगान‍िस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आज दूसरा मकाबला है. यह मैच लखनऊ में हैं. इस मुकाबले में टॉस अफगान‍िस्तान ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है.

Advertisement
X
India vs Afghanistan, 2nd ODI live score (Photo: BCCI)
India vs Afghanistan, 2nd ODI live score (Photo: BCCI)

India vs Afghanistan Live Cricket Score, 2nd ODI 2026: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (17 जून) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में है.

मुकाबले में टॉस अफगान‍िस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया.  मुकाबले के अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें. 

टीम इंड‍िया में 3 बदलाव 

लखनऊ में हुए इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई ह. वहीं प्रिंस यादव डेब्यू कर रहे हैं.

लखनऊ वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव

लखनऊ वनडे में अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटी, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम साफी और बिलाल सामी

भारत और अफगान‍िस्तान का हेड टू हेड 
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक केवल 5 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने चार मैचों में जीत हासिल की. वहीं एक मुकाबला टाई पर छूटा. यानी भारतीय टीम का पलड़ा अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी तरह भारी रहा है. 

Advertisement

लखनऊ ODI में भारत की संभाव‍ित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा.

लखनऊ ODI में अफगानिस्तान की प्लेइंग-11: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, एएम गजनफर और जिया उर रहमान शरीफी.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement