प्रिंस यादव (Prince Yadav) भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनका जन्म 10 जून 1996 को दिल्ली में हुआ था. वह राइट-आर्म फास्ट-मीडियम गेंदबाज हैं. घरेलू क्रिकेट में वह दिल्ली टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलते हैं. हाल के वर्षों में उन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है और इसके बाद उन्हें भारतीय टीम से भी बुलावा मिला.
प्रिंस यादव का जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ. बचपन से ही उनकी रुचि क्रिकेट में थी. जब वह लगभग 12 साल के थे, तब उन्हें एक स्थानीय क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाया गया, जहां उन्होंने तेज गेंदबाजी पर विशेष रूप से ध्यान देना शुरू किया.
साल 2019 में प्रिंस यादव का नाम एक विवाद में भी आया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन पर आयु संबंधी गलत जानकारी देने का आरोप लगाया था. जांच के दौरान बोर्ड ने उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड की जांच की. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के दस्तावेजों के आधार पर उनकी वास्तविक जन्मतिथि 10 जून 1996 पाई गई. इसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें घरेलू क्रिकेट से दो सीजन के लिए प्रतिबंधित कर दिया था.
प्रतिबंध समाप्त होने के बाद प्रिंस यादव ने क्रिकेट में वापसी की और दिल्ली के क्रिकेट ढांचे में आगे बढ़ते रहे. उन्होंने दिल्ली की जूनियर टीमों के लिए भी खेला और बाद में सीनियर टीम में जगह बनाई.
जनवरी 2024 में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच के दौरान दिल्ली की ओर से अपना प्रथम श्रेणी (फर्स्ट क्लास) डेब्यू किया. इसके बाद उन्हें 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट-ए क्रिकेट खेलने का मौका मिला. इस टूर्नामेंट में त्रिपुरा के खिलाफ उन्होंने 4 विकेट लेकर ध्यान आकर्षित किया.
दिल्ली प्रीमियर लीग टी20 में भी उन्होंने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में वह न्यू दिल्ली टाइगर्स टीम का हिस्सा रहे और 10 मैचों में 13 विकेट लिए. इसी प्रदर्शन के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजियों की नजर उन पर पड़ी.
आईपीएल 2025 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्रिंस यादव को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा. इससे पहले वह टीम के साथ नेट गेंदबाज के रूप में भी जुड़े हुए थे.
24 मार्च 2025 को उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया. अपने पहले आईपीएल सीजन के दौरान उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रैविस हेड का विकेट लेकर अपना पहला आईपीएल विकेट हासिल किया.
आईपीएल 2026 सीजन में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2 विकेट लेकर 20 रन देने का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया. अप्रैल 2026 तक वह 10 आईपीएल मैचों में कुल 9 विकेट ले चुके थे.
घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार प्रदर्शन के बाद प्रिंस यादव को पहली बार भारतीय टीम से बुलावा मिला. उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय (ODI) सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया. यह उनके क्रिकेट करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय चयन था.
डेरिल मिचेल के नाबाद 89 रन के दम पर न्यूजीलैंड ने 198 रन बनाए थे. मिचेल के अलावा फिन एलन ने 25 गेंद में पांच छक्कों की मदद से 40 रन बनाने का काम किया. लेकिन यह स्कोर टीम के लिए काफी नहीं रहा और न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा.
वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया. 15 साल और 211 दिन की उम्र में वह न्यूजीलैंड में इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी बन गए. उन्होंने बांग्लादेश और पाकिस्तान के प्लेयर को पीछे छोड़ दिया.
वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में भारतीय टीम ने रोमांचक अंदाज में जीत दर्ज की. भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर बोर्ड पर रनों का पहाड़ खड़ा किया. भारत को 223 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया.
तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में आयोजित टी20 मुकाबले में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया. प्रिंस ने आखिरी ओवर में तीन चौके जड़कर खास उपलब्धि हासिल की. प्रिंस के ये तीन चौके मुकाबले का टर्निंग पॉइंट बन गए.
भारतीय टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है. क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम को पूरी तरह फिट बुमराह की दरकार होगी. ऐसे में बुमराह को हर मुकाबले में उतारने के बजाय उनकी फिटनेस और उपलब्धता को प्राथमिकता देना भारतीय टीम की रणनीति का अहम हिस्सा है.
यूपी टी20 लीग 2026 में कार्तिक त्यागी ने अपनी रफ्तार से तहलका मचा दिया. मेरठ मावेरिक्स के तेज गेंदबाज ने गोरखपुर लायंस के खिलाफ 153.6 KMPH की तूफानी गेंद डाली, जिस पर प्रिंस यादव अपना विकेट गंवा बैठे. इससे पहले भी त्यागी 149 KMPH की रफ्तार से यॉर्कर डालकर स्टम्प उड़ा चुके हैं.
भारत और इंग्लैंड के बीच निर्णायक वनडे मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने में आई चोट और सूजन के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहे. बीसीसीआई ने उनकी चोट की पुष्टि की है. टीम प्रबंधन ने उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को मौका दिया है.
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और जिम्बाब्वे दौरे से ठीक पहले दो खिलाड़ियों का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है. हालांकि, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई इस मौके का फायदा उठाकर टीम में अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे.
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 125 रनों की करारी हार और लगातार चौथी टी20 हार के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पहली बार खुलकर टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बताई. गंभीर ने कहा कि भारत 'रीसेट' के दौर से गुजर रहा है और युवा खिलाड़ियों को समय देने की जरूरत है.
टीम इंडिया ने आखिरी बार साल 2022 में नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. उस मैच में सूर्यकुमार यादव ने महज 48 गेंदों पर शतक लगाया था, लेकिन उनकी तूफानी पारी भी तब भारत को जीत नहीं दिला सकी थी. अब चार साल बाद टीम इंडिया एक बार फिर इस मैदान पर उतरने जा रही है.
भारत और आयरलैंड के बीच खेली गई इस टी20 सीरीज़ का नतीजा वाकई चौंकाने वाला रहा। आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 2-0 से हराकर इतिहास रच दिया। बेलफास्ट के Civil Service Cricket Club में खेले गए इस मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 155 रन का लक्ष्य रखा था.
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हो पाया. टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा कायम रखा. हालांकि दूसरे मुकाबले में भारत के लिए दो खिलाड़ियों ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू जरूर किया.
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल का खेल दिखाया. भारत ने धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई तीनों वेन्यू पर अफगानी टीम को पस्त कर दिया. अब वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का अगला बड़ा मिशन इंग्लैंड दौरा रहने वाला है.
India vs Afghanistan, 2nd ODI 2026: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे सीरीज का दूसरा मकाबला बुधवार को खेला गया. इस मुकाबले में टॉस अफगानिस्तान ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 402 का स्कोर बनाया. जवाब में मेहमान टीम 232 रनों पर ही पैक हो गई.
नेपाल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बाद रौशन आनंद ने गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले में जांच जारी है, जबकि खान सर ने आरोपों को खारिज किया है. जानिए अब तक जांच में क्या सामने आया और क्यों बढ़ी सीबीआई जांच की मांग.
बिहार में पटना के फैजल खान से जुड़े चर्चित कोचिंग विवाद में जेल में बंद रौशन आनंद अदालत से जमानत मिलने के बाद अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सहरसा पहुंचे हैं. यहां उन्होंने बाहर आते ही सीधे-सीधे फैजल खान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा मेरे भाई की हत्या हुई है, यह बड़ी साजिश है. फैजल खान और कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद ने मेरे भाई की हत्या करवाई है.
पटना के कोचिंग संचालक रौशन आनंद ने जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद फैजल खान पर भाई की हत्या का आरोप लगाया है. रौशन आनंद ने कहा कि फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक ने मिलकर मेरे भाई की हत्या करवाई. देखें वीडियो.
नेपाल में प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद फैजल खान के पटना मुसल्लापुर स्थित कोचिंग सेंटर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी अनहोनी से बचा जा सके.
ज्ञान बिंदु एकेडमी से जुड़े प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं. उनका शव विराटनगर के एक होटल से बरामद हुआ, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी. मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. फिलहाल अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
भारत-अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार (13 जून) को धर्मशाला में. इस वनडे से पहले गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी टीम को जरूर खलेगी, लेकिन इससे युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का बड़ा मौका मिलेगा. उन्होंने बुमराह के ऑप्शन पर भी खुलकर बात की.
विराट कोहली और हार्दिक पंड्या जैसे बड़े नामों की गैरमौजूदगी में जिम्मेदारी नए चेहरों पर होगी. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में फैन्स की निगाहें खास तौर पर ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी और प्रिंस यादव पर रहेंगी. अगर ये खिलाड़ी मौके को भुनाने में सफल रहे, तो टीम इंडिया को भविष्य के लिए कई नए मैच विनर मिल सकते हैं.