भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है. टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें अब 50 ओवर के फॉर्मेट में एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सीरीज के पहले मुकाबले से ठीक पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने भारतीय टीम के दो सबसे बड़े दिग्गजों रोहित शर्मा और विराट कोहली की जमकर तारीफ की है.
सेंटनर का मानना है कि भले ही ये दोनों खिलाड़ी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं, लेकिन उनका बल्ला आज भी मैदान पर आग उगल रहा है. वे विरोधी गेंदबाजों के लिए किसी खतरे से कम नहीं हैं. सेंटनर के मुताबिक उम्र से क्या होता है, दोनों खिलाड़ियों के पास क्लास आज भी जिंदा है.
ऑकलैंड में मंगलवार को पहले वनडे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मिचेल सेंटनर ने कहा कि उनकी टीम जानती है कि रोहित और विराट कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं. उन्होंने कहा कि पूरी टी20 सीरीज के दौरान हमारे मैचों में शानदार दर्शक संख्या देखने को मिली और मुझे उम्मीद है कि रोहित और विराट के होने से वनडे में भी यही माहौल रहेगा.
One Day cricket returns! 🙌 The five-match Hero VIDA ODI Series, Powered by Nova Ai+ Smartphone starts tomorrow at Eden Park! Buy tickets at https://t.co/pLy38Oh8fE 🎟️ #NZvIND https://t.co/nk373oVE55
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 2, 2026
सेंटनर ने आगे कहा कि हम जानते हैं कि वे कितने शानदार खिलाड़ी हैं. भले ही वे अपने करियर के अंतिम चरण में हैं, लेकिन जैसा कि हमने वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया सीरीज में देखा, वे अब भी बेहद उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं. सेंटनर ने आगे बताया कि उन्होंने और उनकी गेंदबाजी यूनिट ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम को रोकने के लिए खास रणनीति तैयार की है.
कीवी कप्तान ने कहा कि वे लंबे समय से रोहित को आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते देख रहे हैं. इसलिए उन्हें पता है कि न्यूजीलैंड की पिचों पर इन दिग्गजों के खिलाफ किस योजना के साथ मैदान पर उतरना है.
Phillips on Fire. Tim Seifert chats about GP's form and the BLACKCAPS middle order https://t.co/WISZS0JmsG
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 2, 2026
शुभमन गिल को लेकर कही ये बात
भारतीय कप्तान शुभमन गिल की तारीफ करते हुए सेंटनर ने कहा कि पिछले पांच सालों में गिल का प्रदर्शन लाजवाब रहा है. ऐसे में अगर कीवी टीम को मैच में पकड़ बनानी है तो उन्हें भारत के टॉप ऑर्डर को जल्दी समेटना होगा.
उन्होंने कहा कि वनडे क्रिकेट में सबसे अहम बात लगातार अच्छी लाइन-लेन्थ से गेंदबाजी करना और बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखना है. यदि पिचों से गेंदबाजों को थोड़ी भी मदद मिलती है तो वे उस दबाव को लंबे समय तक कायम रखने की पूरी कोशिश करेंगे.
"What's Glenn Phillips eating for dinner these days?" Now we know 🥧 https://t.co/nSJXTzRxBG
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 1, 2026
गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज काफी रोमांचक रही थी, जहां भारत ने शुरुआती तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी. लेकिन कीवी टीम ने आखिरी दो मुकाबले जीतकर जोरदार वापसी की थी. अब 4 नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होने वाली इस वनडे सीरीज में कीवी टीम अपनी उसी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि भारतीय टीम विजयी शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी.