केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घटिया सड़क निर्माण को लेकर एक ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है. यह मामला सिंधी रेलवे इलाके में आयोजित एक भूमि पूजन समारोह के दौरान सामने आया. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जब इस सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, तो उन्होंने निर्माणाधीन सड़क की बेहद खराब गुणवत्ता को देखा और तुरंत अपनी नाराजगी जताई.