scorecardresearch
 

T20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 की पिक्चर पूरी तरह साफ, जानें कब-कहां होंगे मुकाबले, देखें पूरा शेड्यूल

T20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सुपर-8 की प‍िक्चर पूरी तरह से साफ हो चुकी है. भारत के सुपर-8 में 3 मुकाबले साउथ अफ्रीका, ज‍िम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के साथ खेलेगा. आइए जान लेते हैं बाकी टीमों के मुकाबले...पाकिस्तान सुपर 8 में किससे खेलेगा?

Advertisement
X
टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 के मैचों की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है (Photo: AP)
टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 के मैचों की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है (Photo: AP)

T20 World Cup super 8 all match: पाक‍िस्तान की टीम ने बुधवार (18 फरवरी) को जैसे ही नामीब‍िया को 102 रनों से मात दी, वो अंत‍िम टीम बन गई, जो सुपर-8 में पहुंची. पाक‍िस्तान के लिए सुपर-8 में पहुंचने के ल‍िए 2 समीकरण थे, या तो वो मुकाबला जीते या मैच रद्द हो, दोनों ही स‍िचुएशन में उसको सुपर-8 का ट‍िकट मिलता. 

लेकिन पाकिस्तानी टीम ने साहिबाजादा फरहान के शतक की बदौलत नामीब‍िया को रौंद दिया. अब चूंकि सुपर 8 के लिए सभी आठ टीमें तय हो गई हैं. ऐसे में अब जान लेते हैं, सुपर-8 के सभी मैचों का शेड्यूल और इसकी ग्रुपिंग कैसे हुई है. 

ग्रुप-A से मेजबान और डिफेंडिंग चैम्प‍ियन टीम इंड‍िया और पाकिस्तान आगे बढ़े, जबकि ग्रुप-B से  श्रीलंका और  जिम्बाब्वे ने क्वालिफाई किया. ग्रुप-सी से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड, जबकि ग्रुप-डी से दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में प्रवेश किया. 

अब इन आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, यानी अब हर मैच सीधे नॉकआउट जैसा महत्व रखता है. 

सुपर-8 ग्रुप
ग्रुप 1: भारत, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका
ग्रुप 2: पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड

Advertisement

ग्रुप 1 का पूरा शेड्यूल
22 फरवरी: भारत vs साउथ अफ्रीका (नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम, अहमदाबाद, शाम 7 बजे)
23 फरवरी: जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज ( वानखेड़े स्टेड‍ियम, मुंबई, शाम 7 बजे)
26 फरवरी: साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज (नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम, अहमदाबाद,दोपहर 3 बजे)
26 फरवरी: भारत vs जिम्बाब्वे (एमए च‍िदम्बरम स्टेड‍ियम, चेन्नई, शाम 7 बजे)
1 मार्च: जिम्बाब्वे vs साउथ अफ्रीका  (अरुण जेटली स्टेड‍ियम, द‍िल्ली, दोपहर 3 बजे)
1 मार्च: भारत vs वेस्टइंडीज (ईडन गार्डन्स, कोलकाता, शाम 7 बजे)

ग्रुप 2 का पूरा शेड्यूल
21 फरवरी: न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान (आर प्रेमदासा स्टेड‍ियम, कोलंबो, शाम 7 बजे)
22 फरवरी: इंग्लैंड vs श्रीलंका (पल्लेकेले क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेड‍ियम, पल्लेकेले, दोपहर 3 बजे)
24 फरवरी: इंग्लैंड vs पाकिस्तान (पल्लेकेले क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेड‍ियम, पल्लेकेले, शाम 7 बजे)
25 फरवरी: न्यूजीलैंड vs श्रीलंका (आर प्रेमदासा स्टेड‍ियम, कोलंबो, शाम 7 बजे)
27 फरवरी: इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड (आर प्रेमदासा स्टेड‍ियम, कोलंबो, शाम 7 बजे)
28 फरवरी: पाकिस्तान vs श्रीलंका (पल्लेकेले क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेड‍ियम, पल्लेकेले, शाम 7 बजे)

2028 टी20 वर्ल्ड कप का रास्ता भी हुआ साफ
सुपर-8 में पहुंचने वाली सभी टीमों ने 2028 में होने वाले अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन हासिल कर लिया है. 2028 टूर्नामेंट की सह-मेजबानी ऑस्ट्रेल‍िया और न्यूजीलैंड करेंगे, जिन्हें पहले ही सीधी एंट्री मिल चुकी थी. 

Advertisement

अब कुल 12 टीमों का ऑटोमैटिक कोटा लगभग तय हो गया है. ICC रैंकिंग (9 मार्च तक) के आधार पर बांग्लादेश, अफगानिस्तान और आयरलैंड के भी क्वालिफाई करने की संभावना है. 
बाकी 8 स्थान क्षेत्रीय क्वालिफायर से तय होंगे. 

क्या है सुपर-8 का मतलब?
अब कोई आसान मैच नहीं है. हर टीम को तीन मुकाबले खेलने हैं. छोटी सी गलती भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर सकती है. यानी टी20 वर्ल्ड कप अब असली रोमांच के दौर में पहुंच चुका है. 

कुल म‍िलाकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 चरण तय हो गया है, जहां भारत, पाकिस्तान समेत आठ टीमें दो ग्रुप में सेमीफाइनल की दौड़ लड़ेंगी. 22 फरवरी से शुरू होने वाले इस राउंड में कुल 12 हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे. सुपर-8 में पहुंचने वाली सभी टीमों ने 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी सीधी जगह पक्की कर ली है. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement