scorecardresearch
 

GT vs KKR, IPL 2026 Live Score: आखिरकार फॉर्म में लौटे कैमरन ग्रीन, गुजरात के खिलाफ जड़ी फिफ्टी

Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders IPL Live Cricket Score: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स तीन बार की चैम्पियन है, लेकिन मौजूदा सीजन उसके लिए काफी खराब रहा है.

Advertisement
X
आईपीएल में आज गुजरात-कोलकाता की टक्कर. (Photo: PTI)
आईपीएल में आज गुजरात-कोलकाता की टक्कर. (Photo: PTI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-25 में आज (17 अप्रैल) गुजरात टाइटन्स (GT) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस केकेआर ने जीता है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रदर्शन में निरंतरता देखने को नहीं मिली है. गुजरात को पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी. वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को उसने पराजित किया. दूसरी ओर कोलकाता को मुंबई इंडियंस (MI), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने परास्त किया. जबकि पंजाब किंग्स संग मुकाबला बारिश के चलते धुल गया. गुजरात-कोलकाता मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

ऐसी रही है कोलकाता की पारी
कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत खराब रही. पहले ही ओवर में उसने कप्तान अजिंक्य रहाणे (0 रन) का विकेट गंवा दिया, जो मोहम्मद सिराज का शिकार बने. फिर कोलकताा ने फॉर्म में चल रहे अंगकृष रघुवंशी का विकेट खो दिया. अंगकृष 8 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए. लय में दिख रहे टिम सीफर्ट (19 रन) को भी रबाडा ने चलता किया. सीफर्ट के आउट होने के समय कोलकाता का स्कोर 32/3 था.

Advertisement

यहां से कैमरन ग्रीन और रोवमैन पॉवेल ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की. पॉवेल 27 रन बनाकर अशोक शर्मा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. पॉवेल के आउट होने के बाद कैमरन ग्रीन ने अपना गियर बदल लिया. ग्रीन ने 4 चौके और तीन छक्के की मदद से 34 बॉल पर फिफ्टी जमाई.

कैमरन ग्रीन ने इस दौरान अनुकूल रॉय के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की. अनुकूल ने 9 रन बनाए और प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें आउट किया. रिंकू सिंह (1 रन) की खराब फॉर्म जारी रही और उन्हें कगिसो रबाडा ने टिकने नहीं दिया.

इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटन्स ने 3 मैचों में जीत हासिल की. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने सिर्फ 1 मुकाबला जीता. जबकि एक मैच बारिश से भ धुला. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसमें गुजरात टाइटन्स ने 39 रनों से जीत दर्ज की थी.

गुजरात vs कोलकाता h2h
कुल IPL मैच: 5
गुजरात ने जीते: 3
कोलकाता ने जीते: 1
बेनतीजा: 1

गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा.

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11: सुनील नरेन, टिम सीफर्ट, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement