दशहरा यानी विजयादशमी का पावन पर्व पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. यह त्योहार हमें सिखाता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, अंत में हमेशा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की ही जीत होती है.
इस खास मौके पर खेल जगत की महान हस्तियों मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और जय शाह ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्रेरक संदेश शेयर किया. उन्होंने लिखा कि दशहरा हमें याद दिलाता है कि मुश्किल से मुश्किल हालात में भी अच्छाई अपना रास्ता खोज ही लेती है.
सचिन ने आगे कहा कि यह पर्व हमें अपनी अंदरूनी चुनौतियों और बुराइयों से लड़ने और उन पर विजय पाने का साहस देता है. उन्होंने सभी फैन्स और उनके परिवारों को विजयादशमी की बधाई दी.
Dussehra is a beautiful reminder that no matter how tough the circumstances, good always finds a way to triumph. May we all find the courage to conquer our inner battles. Wishing you and your family a very Happy Dussehra! 🙏🏼
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) October 20, 2026
हरभजन सिंह ने लिखा कि आपको और आपके सभी परिवार सदस्यों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं! बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए.
'अधर्म के खिलाफ उठाएं आवाज'
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अपने बेबाक अंदाज में विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि सच्चाई को साहस की जरूरत होती है और धर्म आपसे सही कदम उठाने की मांग करता है. बुराई को कभी भी बिना चुनौती के नहीं छोड़ना चाहिए. गंभीर का यह संदेश लोगों को सही के साथ खड़े होने और अधर्म के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करता है.
Truth needs courage. Dharma demands action. Evil must never go unchallenged. #HappyDussehra
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 20, 2026
पीवी सिंधु ने क्या कहा?
ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने फैन्स को विजयादशमी की बधाई देने के साथ-साथ एक भावुक संदेश भी शेयर किया. उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का यह त्योहार परिवार के साथ खुशियां बांटने, हंसी-मजाक और परंपराओं को निभाने का मौका होता है.
🌸🙏 आपको औऱ आपके सभी परिवार सदस्यों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌸 ✨ बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। आभार 🌹🙏 https://t.co/TrkgYJsYxA
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) October 20, 2026
सिंधु ने इस बात का जिक्र किया कि त्योहार के इस मौके पर वह अपने घर और परिवार के साथ बिताए जाने वाले पलों को काफी मिस कर रही हैं. वहीं, जय शाह ने भी धर्म, सत्य और न्याय के रास्ते पर चलने का संदेश देते हुए सभी देशवासियों को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.