हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर (Former India Cricketer) और क्रिकेट कमेंटेटर हैं. बाद में वे राजनेता बन गए और राज्यसभा में संसद सदस्य के रूप में कार्य किया. मार्च 2022 में, सिंह को आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब राज्य से अपने पाँच उम्मीदवारों में से एक के रूप में राज्यसभा के लिए नामित किया गया था. वे निर्विरोध चुने गए और आधिकारिक तौर पर राज्यसभा के संसद सदस्य निर्वाचित हुए. 18 जुलाई 2022 को, संसद के मानसून सत्र के पहले दिन, हरभजन ने पंजाब से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. 24 अप्रैल 2026 को, वे राघव चड्ढा और स्वाति मालीवाल सहित 6 अन्य राज्यसभा सांसदों के साथ बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए.
हरभजन सिंह भारत के लिए क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में खेला हैं. बतौर एक ऑफ स्पिनर (Off Spinner), वे भारत के रविचंद्रन अश्विन और श्रीलंका के रंगना हेराथ और मुथैया मुरलीधरन के बाद चौथे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज रहे. उन्होंने 24 दिसंबर 2021 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी (Retirement from Cricket).
हरभजन सिंह का जन्म 3 जुलाई 1980 (Date of Birth) को एक सिख (Sikh) परिवार में जलंधर (Jalandhar) में हुआ था. वे सरदार सरदेव सिंह प्लाहा के इकलौते बेटे हैं, जो एक बॉल बेयरिंग और वॉल्व फैक्ट्री के मालिक थे. पांच बहनों के साथ बड़े हुए, हरभजन पारिवारिक व्यवसाय के उत्तराधिकारी थे, लेकिन उनके पिता ने जोर देकर कहा कि वह अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान केंद्रित करें और भारत का प्रतिनिधित्व करें (Harbhajan Family).
हरभजन ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 25 से 28 जुलाई 1998 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरू में की थी. भज्जी ने अपने टेस्ट करियर में 103 मैच खेलकर 32.46 की औसत से 417 विकेट चटकाए जिसमें 25 बार पारी में 5 विकेट और 5 बार मैच में 10 विकेट लिए. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 12 अगस्त से 15 अगस्त 2015 तक श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेला (Harbhajan Test Career).
हरभजन ने अपने वनडे करियर की शुरुआत 17 अप्रैल 1998 को न्यूजीलैंड के खिलाफ शारजाह में की थी. भज्जी ने अपने वनडे करियर में 236 मैच खेलकर 33.35 की औसत से 269 विकेट चटकाए और उनकी इकॉनमी 4.31 की रही. उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच 25 अक्टूबर 2015 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुंबई में खेला (Harbhajan ODI Career).
हरभजन ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 1 दिसंबर 2006 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में की थी. भज्जी ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 28 मैच खेलकर 25.32 की औसत से 25 विकेट चटकाए और उनकी इकॉनमी 6.20 की रही. उन्होंने इस फॉर्मेट में अपना अंतिम मुकाबला 3 मार्च 2016 को यूएई के खिलाफ ढाका में खेला (Harbhajan T20I Career).
हरभजन का आईपीएल करियर भी बेहद सफल रहा. उन्होंने 163 मैच में 26.86 की औसत से 150 विकेट लिए और उनकी इकॉनमी 7.07 की रही (Harbhajan IPL Career).
हरभजन सिंह अपने करियर में विवादों से भी अछूते नहीं रहे. 2007-08 बॉर्डर – गावस्कर ट्रॉफी के दौरान, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में हो रहे टूसरे टेस्ट मैच में, उनपर एंड्रयू साइमंड्स के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप लगा. मंकीगेट कांड (Monkeygate Scandal) से बदनाम इस घटना में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने उन पर तीन टेस्ट का प्रतिबंध लगा दिया, लेकिन भारतीय टीम के विरोध करने पर इस बैन को हटा दिया गया था. 2008 आईपीएल सीजन के दौरान श्रीसंत को मैदान में थप्पड़ मारने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हरभजन को निलंबित कर दिया था (Harbhajan Slapped Sreesanth).
हरभजन को 2009 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री (Padma Shri) से सम्मानित किया गया था. दिसंबर 2021 में, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट विकेटों के मामले में उन्हें पीछे छोड़ दिया (Ashwin Surpassed Harbhajan).
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @harbhajan_singh है. वे इंस्टाग्राम पर harbhajan3 यूजरनेम से एक्टिव हैं.
एंटीलिया में गणेशोत्सव के दौरान बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां पहुंचीं। करीना कपूर अपने बेटों तैमूर और जेह, सैफ अली खान व करिश्मा कपूर संग नजर आईं। काजोल, निसा-युग, हरभजन सिंह, गीता बसरा, अदनान सामी और सचिन तेंदुलकर भी परिवार के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे।
कई दिग्गज क्रिकेटर्स अपने परिवार के साथ अंबानी के गणपति उत्सव का हिस्सा बने. सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर संग नजर आए.
15 सितंबर 1946 को दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर माइक प्रॉक्टर का जन्म हुआ था. सिर्फ 7 टेस्ट खेलने के बावजूद उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी और शानदार बल्लेबाजी से क्रिकेट इतिहास में खास जगह बनाई. प्रॉक्टर ने ही 2007-08 में हरभजन सिंह पर बैन भी लगाया था. जानिए उनके करियर से जुड़ी खास बातें.
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन रवींद्र जडेजा ने 350 टेस्ट विकेट पूरे कर बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वह 4000+ टेस्ट रन और 350+ विकेट लेने वाले कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय बन गए। इस उपलब्धि के साथ जडेजा कपिल देव, इयान बॉथम और डेनियल विटोरी के साथ दुनिया के खास ऑलराउंडर क्लब में शामिल हो गए।
पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का कारण पंजाब में खेल और नशे की समस्या पर उनकी बात न सुनी जाना बताया. उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार अपनी योजनाएं पार्टी के सामने रखीं लेकिन उनपर कोई काम नहीं हुआ.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सौरव गांगुली की कप्तानी के दौर का मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि युवराज सिंह और उन्होंने गांगुली को अप्रैल फूल बनाने के लिए अखबार की फर्जी कटिंग तैयार की थी...
हरभजन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि इस किशोर बल्लेबाज के खिलाफ बचाव की रणनीति काम नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि वैभव को रोकने का सबसे बेहतर तरीका है उस पर आक्रमण करना और हर गेंद पर विकेट लेने की कोशिश करना.
टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने गौतम गंभीर को बेहद जुनूनी, स्पष्टवादी और टीम को सबसे ऊपर रखने वाला इंसान बताया. उनके मुताबिक गंभीर कई बार ऐसी बातें कह देते हैं जो सुनने में कड़वी लग सकती हैं, लेकिन वह सच बोलने से पीछे नहीं हटते.
राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो शेयर किया था, जांच में सामने आया है कि दोनों युवक 'जॉम्बी ड्रग्स' के प्रभाव में होने का नाटक कर रहे थे.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने NCA से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि क्यों उनको वहां से बाहर निकाल दिया गया था जिसमें उनकी कोई गलती नहीं थी.
पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि साल 2000 में डाइट चार्ट को लेकर विरोध करने के बाद उन्हें नेशनल क्रिकेट अकादमी से बाहर कर दिया गया था. हरभजन के मुताबिक, खिलाड़ियों को तय डाइट के अनुसार खाना नहीं दिया जा रहा था और शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं हुआ. उनका कहना है कि उन्होंने खिलाड़ियों के हक के लिए आवाज उठाई थी.
राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने पंजाब के नशे के मुद्दे पर एक और वीडियो शेयर कर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है. पिछले वीडियो को राजस्थान का बताए जाने के बाद ट्रोल हुए हरभजन ने अब कहा कि मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश नहीं चलेगी. उन्होंने सरकार से राजनीतिक खींचतान छोड़कर नशामुक्ति और पुनर्वास पर काम करने की अपील की.
भाजपा सांसद हरभजन सिंह ने पंजाब में बढ़ते नशे को लेकर एक वीडियो शेयर किया, लेकिन बाद में पता चला कि वीडियो राजस्थान के श्रीगंगानगर का है। इसके बाद आम आदमी पार्टी नेताओं ने उन्हें घेरा और पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाया।
एक वीडियो पर बुरे फंसे हैं बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह. हरभजन सिंह ने कल एक वीडियो शेयर किया, इस वीडियो में नशे की हालत में दो युवा दिख रहे हैं. लेकिन बाद में पता चला कि वीडियो पंजाब का है ही नहीं. पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह वीडियो पंजाब का नहीं, बल्कि राजस्थान के श्रीगंगानगर का है. इसके बाद सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह को जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
भाजपा के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने पंजाब का बताकर राजस्थान के श्रीगंगानगर का एक वीडियो शेयर कर दिया. वीडियो में दो युवा नशे की हालत में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को लेकर हरभजन सिंह सोशल मीडिया पर घिर गए हैं.
पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने खुलासा किया कि खेल के दिनों में वह अपनी आलोचना करने वाले कमेंटेटर्स को डांट देते थे, लेकिन रिटायरमेंट के बाद उन्हें अहसास हुआ कि वे सिर्फ अपना काम कर रहे थे. वहीं रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि संजय मांजरेकर की आलोचना ने उन्हें फिटनेस सुधारने की प्रेरणा दी और उसी ने उनके करियर की दिशा बदल दी.
प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे गुट और आप से अलग हुए सांसदों के साथ बैठक की. प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है. मैं आपके साथ हूं. पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि अगर विकास परियोजनाओं से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या आती है, तो वे सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क कर सकते हैं.
हरभजन सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान की कुछ तस्वीरें उन्होंने फैन्स के साथ शेयर की है.
पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. चाय पर चर्चा के बाद उन्होंने तस्वीरें साझा कर पीएम के नेतृत्व और विकसित भारत के विजन की सराहना की. उन्होंने युवाओं से बातचीत और शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान निकालने की अपील भी की.
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खराब प्रदर्शन के बावजूद वैभव सूर्यवंशी पर टीम इंडिया का भरोसा कायम है. अब भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने इस युवा बल्लेबाज की ऐसी तारीफ की है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है. हरभजन ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे करियर में वैभव जैसा प्रतिभाशाली खिलाड़ी कभी नहीं देखा.
दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज ओटीटी पर हटने से पहले कई लोग देख चुके थे. उनमें से एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह थे, जो फिल्म देखने के बाद भावुक हुए. उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू किया.