पीवी सिंधु, बैडमिंटन खिलाड़ी
पुसरला वेंकट सिंधु (Pusarla Venkata Sindhu), जिन्हें पीवी सिंधु (PV sindhu) के नाम से जाना जाता है, भारत में सबसे प्रभावशाली बैडमिंटन खिलाड़ियों (Badminton Player) में से एक हैं. सिंधु रियो ओलंपिक 2016 ( Rio Olympics 2016) में रजत पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय शटलर बनीं (Olympic Silver medalist Indian Shutter) और 2019 में विश्व चैंपियनशिप (World Championship) में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय भी बनीं. साल 2024 में ओलंपिक गेम्स में शामिल हैं जो फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक होने हैं. वे ओलंपिक खेलों के ध्वजवाहक के रूप में शामिल होगीं (Olympic 2024 Paris).
सिंधु ने अगस्त 2021 में चीन की ही बिंग जियाओ (He Bing Jiao) को हराकर टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में महिला एकल कांस्य पदक (Olympic Bronze Medal) जीता. इसके बाद, वह दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं. उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के बैडमिंटन वुमंस सिंगल्स में गोल्ड मेडल जीता. ये राष्ट्रमंडल खेलों में उनका पहला स्वर्ण पदक है (PV Sindhu, Commonwealth Games 2022, Gold Medal).
सिंधु का जन्म (Date of Birth) 5 जुलाई 1995 में हैदराबाद (Hyderabad) में हुआ. इनके पिता पीवी रमना (PV Ramana) और मां विजया (Vijaya) हैं, (Parents) दोनों ही राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी भी रहे हैं. पीवी सिन्धु ने पुलेला गोपीचंद (Pullela Gopichand) की सफलता से प्रेरणा ली और 8 साल की उम्र में बैडमिंटन खेलना शुरू किया. उन्होंने ऑक्सिलियम हाई स्कूल, हैदराबाद (Auxilium High School Hyderabad) से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. सेंट एन्स कॉलेज फॉर विमेन (St. Ann's College for Women)की पूर्व छात्रा रही हैं.
पीवी सिंधु को पहली सफलता 5वीं सर्वो ऑल इंडिया रैंकिंग चैंपियनशिप (Servo All India ranking championship) में अंडर -10 वर्ग में खिताब जीतकर मिली. पीवी सिंधु ने सितंबर 2012 में 17 साल की उम्र में बासेल वर्ल्ड चैंपियनशिप (Basel World Championship BWF) रैंकिंग के शीर्ष 20 में जगह बनाने के बाद अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की.
उन्होंने 2017 में विश्व चैंपियनशिप (World Championship) के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय शटलर बनने का इतिहास रचा. कई उपलब्धियां हासिल करने के बाद, वह बीडब्ल्यूएफ (BWF) विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप (World Badminton Championship) में एक के बाद एक पदक जीतने वाली पहली भारतीय भी हैं. सिंधु लगातार तीन बार ग्रां प्री (Grand Prix) का खिताब भी जीत चुकी हैं.
उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 2013 में अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award) और 2016 में खेल रत्न पुरस्कार (Khel Ratna award) से सम्मानित किया गया था. साल 2015 में, सिंधु सबसे कम उम्र में पद्म श्री (Youngest Recipient of Padma Shri) प्राप्त करने वाली शख्सियत बनीं. उन्हें 2020 में पद्म भूषण (Padma Bhushan) सम्मान से भी नवाजा गया.
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @Pvsindhu1 है और फेसबुक पेज का नाम P V Sindhu है. इंस्टाग्राम पर वह pvsindhu1 यूजरनेम से एक्टिव हैं.
भारत 17 साल बाद बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी कर रहा है. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की निगाहें घर में शानदार प्रदर्शन करना है. हालांकि पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी जैसे स्टार खिलाड़ी मेडल की रेस से बाहर हो चुके हैं.
नई दिल्ली में चल रहे BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में पीवी सिंधु ने आयरलैंड कीसोफिया नोबल के खिलाफ जीत हासिल की. इस दौरान चर्चा में उनके माथे पर लगा एक गैजेट रहा है, जिसका नाम Temple है. इसको जोमाटो फाउंडर दीपेंदर गोयल ने तैयार किया है. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
पीवी सिंधु ने सोमवार को आयरलैंड की सोफिया नोबल को हराकर BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप में धमाकेदार शुरुआत की है. पीवी सिंधु आने वाले मुकाबलों में अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.
नई दिल्ली में होने वाली बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं. टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए आयोजकों ने कोर्ट, दर्शक दीर्घा और पूरे स्टेडियम की व्यवस्थाओं पर खास ध्यान दिया है. लेकिन इस बार एक ऐसी चुनौती भी सामने है, जिसकी शायद किसी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट से उम्मीद नहीं की जाती.
हार के बावजूद पीवी सिंधु ने अपने खेल से यह साबित कर दिया कि वह फिर से विश्व बैडमिंटन में शीर्ष खिलाड़ियों को चुनौती देने की क्षमता रखती हैं. जापान ओपन और अब चीन ओपन में उनका प्रदर्शन आने वाले बड़े टूर्नामेंटों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीतकर दो साल से ज्यादा का सूखा खत्म किया. सिंधु ने फाइनल में जापान की अकाने यामागुची को हराया. उन्होंने खुलासा किया कि मुश्किल दौर में विराट कोहली की एक सलाह- 'ट्रॉफी नहीं, खेल की खुशी तलाशो' ने उनकी सोच बदल दी और यही उनकी शानदार वापसी की नींव बनी.
PV Sindhu ने जापान ओपन सुपर 750 जीतकर इतिहास रचा, फाइनल में Akane Yamaguchi को 21-17, 21-17 से हराया। यह उनका 19 महीने बाद बड़ा खिताब और पहला सुपर 750 टाइटल है।
भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने इतिहास रचते हुए जापान ओपन सुपर 750 का खिताब अपने नाम कर लिया. सिंधु ने फाइनल में मेजबान जापान की स्टार खिलाड़ी अकाने यामागुची को सीधे गेमों में हराकर पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया.
दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु आखिरकार शानदार फॉर्म में वापस आ गई हैं. दो सालों में पहली बार सिंधु किसी बीडब्ल्यूएफ टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं. सिंधु ने सेमीफाइनल में चीनी खिलाड़ी को हराकर बड़ा उलटफेर किया.
बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 17 साल बाद भारत लौट रही है और 17 से 23 अगस्त तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए बीएआई ने बुकमायशो को आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर बनाते हुए सोमवार से टिकट बिक्री शुरू कर दी है.
फराह खान ने IVF से साल 2008 ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था. फराह के बच्चे अब काफी बड़े हो गए हैं. अब फराह खान के बच्चे अंबानी स्कूल यानी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS) से पास आउट हुए हैं.
बैडमिंटन स्टार कैरोलिना मारिन अब कोर्ट पर नहीं दिखेंगी. लगातार घुटने की चोट से जूझ रहीं मारिन ने आखिरकार अपने शरीर और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह कठिन फैसला लिया. उनकी विदाई ने फैन्स और खिलाड़ियों को भावुक कर दिया है क्योंकि उन्होंने अपने खेल से एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया.
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु मध्य-पूर्व में एयरस्पेस बंद होने के कारण दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई थीं. पास में धमाके के बाद उड़ानें रद्द हुईं, जिससे उन्हें ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 से नाम वापस लेना पड़ा. अब वो सुरक्षित बेंगलुरु लौट आई हैं, इसके बाद उन्होंने एक भावुक पोस्ट भी लिखा.
ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक दी गईं हैं. भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु भी दुबई में फंस गई हैं. वहीं कतर में भारतीय बास्केटबॉल टीम भी फंसी हुई है.
इंडिया ओपन 2026 (India Open 2026) के दौरान दिल्ली में मौजूद इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम की स्वच्छता पर विवाद छिड़ गया है. जहां मिआ ब्लिकफेल्ट (Mia Blichfeldt) ने गंदगी और हाइजीन को लेकर की शिकायत की, वहीं पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत ने परिस्थितियों को ठीक बताया. एंडर्स एंटोनसेन ने दिल्ली की खराब एयर क्वालिटी के कारण टूर्नामेंट से नाम वापस लिया था.
मलेशिया ओपन सुपर 1000 में पीवी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागुची के चोटिल होकर रिटायर होने के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सिंधु ने पहला गेम 21–11 से जीता, जिसके बाद घुटने की चोट से जूझ रहीं तीसरी वरीय यामागुची मैच से हट गईं.
पीवी सिंधु जनवरी के पहले हफ्ते में अपना 2026 का सीजन मलेशिया ओपन से शुरू कर रही हैं. पैर की चोट से मिली चार महीने की रिकवरी के बाद वह फिट, फोकस्ड और तैयार हैं. पिछले दो सालों में चोट और उतार-चढ़ाव ने उन्हें टॉप 10 से बाहर कर दिया, लेकिन उनका जोश बरकरार है.
Badminton News: पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 ताई जू-यिंग ने बैडमिंटन से संन्यास लिया है. इस मौके पर भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने इस मौके पर भावुक संदेश लिखा है. पीवी सिंधु ने इस मौके पर इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है. उन्होंन ताई संग पूर्व मैचों के एक्सपीरियंस को याद किया.
पीवी सिंधु ने पैर की चोट से पूरी तरह उबरने के लिए 2025 सीजन के सभी बीडब्ल्यूएफ टूर्नामेंटों से नाम वापस ले लिया है. सिंधु ने कहा कि यूरोपियन लेग से पहले लगी चोट अब तक पूरी तरह ठीक नहीं हुई है.
30 साल की पीवी सिंधु ओलंपिक में भारत के लिए दो मेडल जीत चुकी हैं. सिंधु से भारतीय फैन्स को हमेशा अच्छे प्रदर्शन की आस रहती है. लेकिन समय के साथ-साथ अब वो अपनी चमक खो रही हैं.
भारत की अनुभवी बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु लंबे समय बाद पुरानी रंग में नजर आई हैं. सिंधु ने विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में महिला सिंगल्स के अंतिम-8 में प्रवेश कर लिया है.