scorecardresearch
 

'हम बलिया से हैं, वो बिहार से...' वैभव सूर्यवंशी को गर्म पानी पीने की सलाह देने वाली महिला ने खोला राज, VIDEO

न्यूजीलैंड में वैभव को गर्म पानी की सलाह देने वाली महिला चेतना सिंह ने बताया कि उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड की ठंड में ठंडा पानी न पीने और गर्म पानी पीने की सलाह क्यों दी थी.

Advertisement
X
वैभव सूर्यवंशी को बहन की तरह दी थी सलाह, बलिया की चेतना सिंह ने बताया क्यों कहा था- ठंडा पानी मत पीना(Photo: Facebook/Chetana Singh)
वैभव सूर्यवंशी को बहन की तरह दी थी सलाह, बलिया की चेतना सिंह ने बताया क्यों कहा था- ठंडा पानी मत पीना(Photo: Facebook/Chetana Singh)

वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में ठंडा पानी न पीने और गर्म पानी पीने की सलाह देने वाली चेतना सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. अब चेतना ने एक और वीडियो पोस्ट किया है, और वीडियो में चेतना ने इस सलाह के पीछे की असली वजह बताते हुए कहा है कि उन्होंने वैभव से यह बात अपनेपन के कारण कही थी.

चेतना सिंह ने वीडियो में बताया कि न्यूजीलैंड में काफी ठंड है. ऐसे में उन्होंने वैभव से कहा था कि ठंडा पानी मत पीना, गर्म पानी पीना. उन्होंने कहा कि यह सलाह उन्होंने अपनेपन की भावना से दी थी.

यह भी पढ़ें: ‘गर्म पानी पीना, ठंडा मत पीना’... न्यूजीलैंड में वैभव को मिला 'बलिया का प्यार'

चेतना ने बताया कि वैभव बिहार से हैं और वह बलिया की रहने वाली हैं. दोनों क्षेत्रों की भाषा, संस्कृति, खानपान और रहन-सहन में काफी समानताएं हैं. यही वजह है कि उन्हें वैभव अपने करीब लगे और उन्होंने एक बहन की तरह उन्हें सलाह दी.

चेतना के मुताबिक, बलिया और बिहार के लोगों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव है. वे अपनी संस्कृति, खानपान और रोजमर्रा की गतिविधियां भी शेयर करते हैं. इसी जुड़ाव के चलते उन्होंने वैभव को छोटे भाई की तरह गर्म पानी पीने की सलाह दी थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गंभीर समझा रहे, वैभव सुन रहे... ऑकलैंड में फिर मचेगा बल्ले से कोहराम?

वैभव को गर्म पानी पीने की सलाह देने वाला चेतना सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था, और फैन्स ने उस वीडियो को बेहद पसंद किया था.

वैभव ने उस मैच में 19 गेंदों में धमाकेदार 45 रनों की पारी खेली थी. वैभव ने अपनी इस पारी में 4 छक्के और 4 चौके भी जड़े थे. वैभव ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 133 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement