scorecardresearch
 
Advertisement

यूपी MLC चुनाव के नतीजों पर गरमाई राजनीति, सपा ने फर्जी वोटिंग के लगाए आरोप

यूपी MLC चुनाव के नतीजों पर गरमाई राजनीति, सपा ने फर्जी वोटिंग के लगाए आरोप

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव नतीजे आने के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है. चुनाव की शुरुआत से लेकर नतीजों के ऐलान तक आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर जारी रहा. समाजवादी पार्टी ने वोटिंग और मतगणना प्रक्रिया के दौरान बीजेपी पर कई तरह की धांधली के आरोप लगाए. सपा नेताओं का कहना है कि आगरा, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, लखनऊ और इलाहाबाद जैसी जगहों पर बूथ कैप्चरिंग, फर्जी वोटिंग और रिकाउंटिंग कराने जैसी गड़बड़ियां की गईं. इसके बावजूद सपा ने पिछले नतीजों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करते हुए शानदार वापसी की है.

Advertisement
Advertisement