scorecardresearch
 

संजू के लिए 'सूर्य नमस्कार', सेमीफाइनल का टिकट मिलने पर दिखा भारत का अनोखा विक्ट्री मूमेंट

भारत ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन ने 50 गेंदों में नाबाद 97 रन ठोककर टीम को जीत दिलाई. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद हैट्स ऑफ अंदाज में उनका स्वागत किया. मध्य ओवरों में साझेदारियों और अंत में हार्दिक के साथ अहम रन जोड़कर भारत ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.

Advertisement
X
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू के सम्मान में सर झुका दिया. Photo BCCI
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू के सम्मान में सर झुका दिया. Photo BCCI

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंद दिया. मैच के हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए. मैच जीतने के बाद डगआउट में जाते वक्त कप्तान सूर्य कुमार यादव ने संजू सैमसन का हैट्स ऑफ से स्वागत किया. उन्होंने अपनी टोपी निकालकर संजू के सामने सिर झुका दिया. भारत को सेमीफाइनल का टिकट मिलने पर अनोखा विक्ट्री मूमेंट दिखा.

टॉस जीतकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी चुनी. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 196 रन का लक्ष्य रखा. भारतीय टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया मैच दोनों टीमों के लिए क्वार्टर फाइनल जैसा अहम था, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो गया.

भारत की पारी का हाल
196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने भारत को संतुलित शुरुआत दिलाई. हालांकि तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद पांचवें ओवर में ईशान किशन भी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. छह ओवर के बाद भारत का स्कोर 53/2 था.

इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन ने पारी संभाली और तेजी से रन जुटाए. दोनों ने जोखिम से बचते हुए शानदार शॉट खेले. संजू सैमसन ने सिर्फ 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 10 ओवर तक भारत का स्कोर 98/2 पहुंच गया.

Advertisement

दोनों के बीच 58 रन की साझेदारी 11वें ओवर में टूटी, जब सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद तिलक वर्मा ने संजू का अच्छा साथ दिया. दोनों ने आक्रामक अंदाज में रन बटोरे, लेकिन 15वें ओवर में 25 गेंदों में बनी 42 रन की साझेदारी खत्म हो गई, जब तिलक वर्मा 27 रन (15 गेंद) बनाकर आउट हुए.

आखिरी ओवरों का रोमांच
अंतिम पांच ओवर में भारत को जीत के लिए 50 रन चाहिए थे और क्रीज पर हार्दिक पंड्या व संजू सैमसन मौजूद थे. 16वें ओवर में दोनों ने 14 रन जुटाए, जिससे भारत को 24 गेंदों में 36 रन की जरूरत रह गई. 17वें ओवर में 11 रन आए और समीकरण 18 गेंदों में 25 रन का हो गया. 18वें ओवर में भारत ने 8 रन बनाए, जिससे आखिरी दो ओवर में 17 रन चाहिए थे.

19वें ओवर में हार्दिक पंड्या आउट हो गए, उस समय भारत को 10 गेंदों में 17 रन की दरकार थी. लेकिन तब भी भारत ने इस ओवर में 10 रन जोड़ लिए. आखिरी ओवर में भारत को 7 रन चाहिए थे. जिसे संजू सैमसन ने दो गेंदों में ही चेज कर लिया. संजू सैमसन ने इस मैच में 50 गेंदों में नाबाद 97 रनों की पारी खेली. इस दौरान में 12 चौके और 4 छक्के जड़े.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement