scorecardresearch
 

BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई के होटल में मिला शव, IPL मैच कवरेज की थी जिम्मेदारी

मुंबई के ट्राइडेंट होटल में ठहरे ब्रिटिश नागरिक इयान विलियम्स लैंगफोर्ड मृत पाए गए. वह आईपीएल मैचों के लिए बीसीसीआई के साथ ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे. होटल स्टाफ ने कमरे से कोई जवाब नहीं मिलने पर मास्टर की से कमरा खोला, जहां वह फर्श पर पड़े मिले.

Advertisement
X
आईपीएल से जुड़े एक ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का होटल में मिला शव (Photo: Getty)
आईपीएल से जुड़े एक ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का होटल में मिला शव (Photo: Getty)

आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है. लेकिन इसी बीच एक बुरी खबर सामने आई है. आईपीएल मैचों के लिए बीसीसीआई के साथ ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के रूप में काम कर रहे एक ब्रिटिश नागरिक मुंबई के ट्राइडेंट होटल के कमरे में मृत पाए गए. मृतक की पहचान इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, इयान 24 मार्च से मुंबई के ट्राइडेंट होटल में ठहरे हुए थे और आईपीएल मैच कवरेज से जुड़े काम में लगे थे. 29 मार्च को मैच खत्म होने के बाद वह अपने रूम में लौटे थे. अगले दिन 30 मार्च को होटल रिसेप्शन की ओर से उन्हें कॉल किया गया, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद होटल स्टाफ उनके कमरे तक पहुंचा. अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर मास्टर की की मदद से कमरा खोला गया.

यह भी पढ़ें: तलवार-सा घूमता बल्ला... वैभव सूर्यवंशी कैसे कर लेते हैं मारक बल्लेबाजी, जानिए हर शॉट में छुपे तूफान की पूरी कहानी

कमरे के अंदर इयान फर्श पर पड़े मिले. तुरंत होटल के इन-हाउस डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद मरीन ड्राइव पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: CSK vs RR: 10 मिनट में 6 रन बनाकर बोल्ड हो गए संजू सैमसन, चेन्नई के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला

बता दें कि 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत हासिल की थी. ये इस मैदान पर इस सीजन का पहला आईपीएल मैच था. जहां भारी संख्या में दर्शक पहुंचे थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement