scorecardresearch
 

IPL 2022: टीम इंडिया का यह पूर्व बॉलर बन सकता है अहमदाबाद का कोच!

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन में आठ की बजाय 10 टीमें खेलने वाली हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने पिछले साल अहमदाबाद एवं लखनऊ फ्रेंचाइजी के नामों का ऐलान भी कर दिया था. अब दोनों ही फ्रेंचाइजी अपने पहले सीजन के लिए रणनीतियां बनाने में जुटी हैं.

Advertisement
X
Ashish Nehra (Getty)
Ashish Nehra (Getty)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • SA दिग्गज गैरी कर्स्टन बन सकते हैं टीम के मेंटर 
  • कर्स्टन की कोचिंग में टीम इंडिया ने रचा था इतिहास 
  • विक्रम सोलंकी हो सकते हैं क्रिकेट निदेशक

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन में आठ की बजाय 10 टीमें खेलने वाली हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने पिछले साल अहमदाबाद एवं लखनऊ फ्रेंचाइजी के नामों का ऐलान भी कर दिया था. अब दोनों ही फ्रेंचाइजी अपने पहले सीजन के लिए रणनीतियां बनाने में जुटी हैं.

इसी कड़ी में अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने अपने कोचिंग सेट अप को लगभग अंतिम रूप दे दिया है. भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा अहमदाबाद आईपीएल टीम के मुख्य कोच होंगे, जबकि इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज विक्रम सोलंकी इसके क्रिकेट निदेशक होंगे.
इसके अलावा विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन इस टीम के मेंटर (मार्गदर्शक) होंगे.

आईपीएल के एक सूत्र ने कहा, 'आशीष अहमदाबाद टीम के मुख्य कोच होंगे. सोलंकी क्रिकेट निदेशक और बल्लेबाजी कोच होंगे, जबकि कर्स्टन इसके मेंटोर होंगे.'

सूत्र ने कहा, 'अहमदाबाद टीम अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं कर सकती क्योंकि 'लेटर आफ इंटेट' मिलने के बाद ही यह किया जा सकता है. अहमदाबाद टीम के आला अधिकारी इन तीनों का इंटरव्यू कर चुके हैं और इस सत्र के लिए उनका चयन हो चुका है.

Advertisement

इससे पहले आशीष नेहरा और गैरी कर्स्टन आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कोचिंग सेट अप का हिस्सा रह चुके हैं. इसके अलावा जब गैरी कर्स्टन के मार्गदर्शन में भारत ने 28 साल बाद एकदिवसीय विश्व कप जीता था, तो नेहरा उस टीम के सदस्य थे. साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर कर्स्टन इसके अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के भी हेड कोच रह चुके हैं.

गौरतलब है कि 5,625 करोड़ रुपए की बोली के साथ सीवीसी कैपिटल्स ने पिछले साल साल अक्टूबर में अहमदाबाद स्थित नई आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए बोली जीती थी. वहीं, दूसरी टीम लखनऊ फ्रेंचाइजी है, जिसे आरपी संजीव गोयनका ग्रुप ने खरीदा था.

 



 

Advertisement
Advertisement