scorecardresearch
 

वैभव सूर्यवंशी से सचिन-विराट तक... अनाया बांगड़ ने चुनी Mixed ऑल टाइम इंडिया प्लेइंग XI, खुद को भी दी जगह

अनाया बांगड़ ने पुरुष और महिला क्रिकेटर्स को मिलाकर ऑल टाइम इंडियन प्लेइंग XI चुनी है. उनकी टीम में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और वैभव सूर्यवंशी जैसे नाम शामिल हैं. अनाया ने खुद को भी इस टीम में जगह दी है. एमएस धोनी को कप्तान चुना गया, जिनकी गेम रीडिंग और क्रिकेटिंग समझ की तारीफ की गई.

Advertisement
X
अनाया बांगर ने चुनी पुरुष-महिला क्रिकेटर्स की ऑल टाइम XI, कपिल-बुमराह समेत 11 नाम (Photo: ITG)
अनाया बांगर ने चुनी पुरुष-महिला क्रिकेटर्स की ऑल टाइम XI, कपिल-बुमराह समेत 11 नाम (Photo: ITG)

अनाया बांगड़  ने पुरुष और महिला क्रिकेटर्स को मिलाकर भारत की ऑल टाइम ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI चुनी है. इस टीम में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से लेकर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और कपिल देव जैसे दिग्गज शामिल हैं. अनाया ने खुद को भी इस टीम में जगह दी है.

यह टीम कृष्णांक अत्रे के इंस्टाग्राम पोस्ट और उनके यूट्यूब पॉडकास्ट 'द ऑलराउंडर शो' से जुड़ी है. इसमें पुरुष और महिला क्रिकेटर्स को एक साथ शामिल किया गया है.

अनाया बांगड़  की टीम में एमएस धोनी को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई. कृष्णांक अत्रे की सलाह पर धोनी को कप्तान चुना गया. इसकी वजह उनका स्ट्रीट-स्मार्ट क्रिकेटिंग दिमाग और विकेटकीपर के तौर पर खेल को पढ़ने की क्षमता बताई गई.

इस वीडियो में सुपर ओवर और खिलाड़ियों की रैंकिंग जैसे दूसरे सेगमेंट भी हैं. हालांकि, मुख्य चर्चा अनाया की इस खास ऑल-टाइम भारतीय प्लेइंग XI पर केंद्रित है.

अनाया बांगड़  की प्लेइंग XI में ये 11 खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी, स्मृति मंधाना, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, हरमनप्रीत कौर, हार्दिक पंड्या, एमएस धोनी (कप्तान), झूलन गोस्वामी, अनाया बांगड़ , जसप्रीत बुमराह, कपिल देव

अनाया बांगड़ पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ की बेटी हैं. वह पहले आर्यन बांगड़ के नाम से जानी जाती थीं. जेंडर ट्रांजिशन के बाद उन्होंने अनाया के रूप में अपनी पहचान सार्वजनिक की. वह क्रिकेटर होने के साथ सोशल मीडिया पर भी एक्ट‍िव हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. 

Advertisement

अनाया बांगड़ एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर उतरने की तैयारी में हैं. मगर उनकी वापसी भारत की बजाय ऑस्ट्रेलिया से होने जा रही है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अनाया के मामले की विस्तृत समीक्षा के बाद उन्हें अपनी नीति के तहत मार्च 2027 से एलीट महिला क्रिकेट में खेलने की पात्रता दी है. हालांकि इसके लिए उन्हें निर्धारित शर्तें पूरी करनी होंगी.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement