scorecardresearch
 

ऋषभ पंत के बाद अब कौन बनेगा LSG का नया कप्तान? साउथ अफ्रीकी स्टार ने अटकलों पर तोड़ी चुप्पी

लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी को लेकर एडेन मार्करम ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कप्तान कौन बनेगा, इसका फैसला टीम मैनेजमेंट करेगा और उन्हें इस मुद्दे की कोई चिंता नहीं है.

Advertisement
X
LSG की कप्तानी को लेकर एडेन मार्करम की दो टूक (Photo: PTI )
LSG की कप्तानी को लेकर एडेन मार्करम की दो टूक (Photo: PTI )

साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी को लेकर चल रही अटकलों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने के बाद मार्करम का नाम नए कप्तान की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि उन्हें इस मुद्दे की कोई चिंता नहीं है.

मार्करम ने क्रिकइंफो से कहा, 'मुझे इस बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं है. टीम मैनेजमेंट को जो भी फैसला सही लगे, वे वही करें. हमारे पास टीम में कई बेहतरीन लीडर्स हैं, इसलिए मैं इस मुद्दे को लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं हूं. जिसे भी कप्तानी मिलेगी, मुझे पूरा भरोसा है कि वह इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाएगा. फिलहाल मैंने इस बारे में ज्यादा सोचा भी नहीं है.'

यह भी पढ़ें: 104 विकेट का इनाम! आकिब नबी को पहली बार टीम इंडिया से बुलावा

एडेन मार्करम इन दिनों इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं, जहां वह मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं. यह फ्रेंचाइजी आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप की ही है, जो IPL टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के भी मालिक हैं.

Advertisement

मार्करम ने अपनी कप्तानी के अनुभव पर कहा, 'कप्तानी आसान नहीं होती और इसके साथ कई चुनौतियां आती हैं. लेकिन अब तक यह सफर शानदार रहा है. मैं इसे काफी पसंद कर रहा हूं. टीम में जोस बटलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी का होना मेरे लिए बड़ी ताकत है. उन्होंने हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन किया है और उनकी सलाह मेरे काफी काम आई है.'

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड माहिका संग तिरुमला मंदिर पहुंचे हार्दिक पंड्या , तस्वीरें वायरल

मार्करम ने यह भी कहा कि उनका पूरा ध्यान अपने प्रदर्शन और टीम की सफलता पर है. उनके अनुसार, चाहे वह कप्तान हों या सिर्फ खिलाड़ी, उनकी भूमिका टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना है.

हालांकि विशेषज्ञों और पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि मार्करम के पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है. उन्होंने पहले दक्षिण अफ्रीका और IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी की है, इसलिए उन्हें LSG की कमान सौंपी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: धोनी नहीं, आशीष नेहरा हैं भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े मास्टरमाइंड! इंग्लिश ऑलराउंडर ने खोला राज

अब सभी की नजरें LSG टीम मैनेजमेंट पर हैं कि टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी आखिर किसे सौंपी जाती है. फिलहाल मार्करम ने साफ संदेश दे दिया है कि व्यक्तिगत पद से ज्यादा उनके लिए टीम का हित ज्यादा मायने रखता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement