मीन
टेन आफ वांड्स
आज का दिन आप के लिए समय पर कार्य करने और अन्य के दबाव में नहीं आने पर जोर देने वाला है. कार्य के पूरे होेने तक विश्राम की स्थिति से बचेंगे. जरूरी कार्यों में मिलेजुले परिणाम बनेंगे. विविध अवसरों को भुनाएंगे. ऊर्जा और उत्साह से आगे बढ़ें. क्षमता से बड़ी जिम्मेदारी लेने से बचें. भावनात्मक संतुलन बनाए रखें. आलसीपन व लापरवाही से बचें.
दोस्तों के साथ कम समय बीतेगा. समकक्षों से तालमेल बनाए रखेंगे. रिश्तों को संवारने की कोशिश होगी. समझौतो में नियंत्रण रखेंगे. घर के लोगों का सहयोग रहेगा. भावनात्मक मामलों में पहल करने का भाव रहेगा. नवीन गतिविधियों को बल देने की कोशिश होगी. बड़ों की आज्ञा रखेंगे. निजी मामलों में सकारात्मकता से आगे बढ़ेंगे.
स्वास्थ्य: शारीरिक गतिविधियों पर फोकस रखेंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा . दिनचर्या में निरंतरता रखें.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में अवसरों को भुनाएं. हरसंभव अपनी जगह बनाए रखें. सक्रियता बढ़ाएं.
रिश्ते: अपनों से किया वादा निभाने पर जोर दें. समन्वय बनाए रखें. संबंधों में सहजता बनी रहेगी.